फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police man protest for nagar nigam team made nala chouki

नाले पर बनी चौकी हटाने गई नगर निगम की टीम का पुलिस कर्मियों ने किया विरोध

Sun, 13 Jun 2021 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Police man protest for nagar nigam team made nala chouki
झांसी। शनिवार को गल्ला मंडी रोड से सटे नाले पर बने पुलिस बूथ को हटाने पहुंचे नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते को पुलिस के विरोध का सामना करना पड़ा। जबकि, क्षेत्र के लोग नगर निगम के दस्ते के समर्थन में खड़े हो गए। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि नाले पर अतिक्रमण होने की वजह से उनके मोहल्लों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे जलभराव हो रहा है। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। अब सोमवार को इस मसले का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

गल्ला मंडी रोड वार्ड नंबर 54 की पार्षद रमा कुशवाहा ने नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी कि क्षेत्र से निकला नाला जाम पड़ा हुआ है। उस पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण व्याप्त है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। बारिश में स्थिति और भी विकराल रूप धारण कर लेगी। इस पर शनिवार को नगर निगम का अतिक्रमणरोधी दस्ता अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा तो पाया कि नाले के ऊपर पुलिस बूथ बना हुआ है। जबकि, इसके पीछे भी नाले के ऊपर अतिक्रमण मिला। इसके चलते नाला पूरी तरह से जाम था। नगर निगम की टीम ने जेसीबी के जरिये नाले के ऊपर बनी चौकी को हटाने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने इसका विरोध कर दिया और नगर निगम की जेसीबी को थाने पहुंचा दिया। वहां मौजूद क्षेत्रीय पार्षद रमा कुशवाहा ने पुलिस की इस कार्यवाही का विरोध किया। उनके समर्थन में क्षेत्र के तमाम नागरिक भी पहुंच गए। कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि चौकी को हटाए बगैर नाले की सफाई नहीं कराई जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि चौकी भर नाम की है। ये कभी खुलती नहीं है। हमेशा ताला लटका रहता है। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। सोमवार को नगर निगम और पुलिस के अफसर मौके पर जाकर मुआयना करेंगे। इसके बाद आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।
विज्ञापन

अतिक्रमण की वजह से नाला अब नाली बनकर रह गया है। मुहल्ले के पानी की निकासी नहीं हो रही है। सड़क पर पानी जमा हो रहा है। बारिश में और भी परेशानी खड़ी हो जाएगी। ऐसे में नाले पर बनी चौकी तथा इसके पीछे के अतिक्रमण को हटाकर नाले की ढंग से सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमा कुशवाहा, क्षेत्रीय पार्षद
हर साल बारिश में मोहल्ले के घरों में पानी घुस जाता है। इसकी वजह पानी की निकासी की व्यवस्था का न होना है। पहले बड़ा नाला था, जिस पर लगातार अतिक्रमण होता गया, जिससे ये नाली बनकर रह गया है। अतिक्रमण हटाकर नाले की सफाई की जाए।
- अनीता
मोहल्ले से निकला नाला कई जगहों पर पूरी तरह से जाम हो गया है, ऐसे में पानी की निकासी होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। नाले पर अतिक्रमण इस कदर है कि नगर निगम चाहकर भी इसकी ढंग से सफाई नहीं कर सकता। अतिक्रमण हटाकर नाले की सफाई की जानी चाहिए।
- रजत
मोहल्ले की सड़कों पर जल भराव हो रहा है। बारिश में क्या हाल होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। मानसून आने में अभी कुछ समय बाकी है, ऐसे में नगर निगम को जल्द नाले और मोहल्ले की नालियों की सफाई का बंदोबस्त करना चाहिए।

- आमिर
ज्यादातर नाले हैं अतिक्रमण की चपेट में
झांसी। महानगर के ज्यादातर नाले अतिक्रमण की चपेट में हैं, जिससे इनकी सही ढंग से सफाई भी नहीं हो पाती है। थोड़ी सी बारिश में ही ये उफना जाते हैं। नालों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। शहर के सबसे बड़े नाले नटवली का भी यही हाल है। नाले के ऊपर दर्जनों मकान बने हुए हैं, जिससे इसके भीतरी हिस्से की सफाई ही नहीं हो पाती। हर बारिश में नटवली नाला उफना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed