फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police man in tentions

नींद में चिल्लाते दरोगा जी, जरा-जरा सी बात पर पत्नी झगड़ते

Fri, 29 Nov 2019 02:06 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
police man in tentions
प्रतीकात्मक तस्वीर

लंबी ड्यूटी। काम का प्रेशर। वाकई पुलिस वालों की सेहत बिगड़ रही है। चिड़चिड़े होते जा रहे हैं वर्दी वाले। थानों में तो इनका व्यवहार उग्र हो ही रहा है घर पर भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। करीब 300 पुलिस वाले इस समय मनोचिकित्सक के संपर्क में हैं। मेडिकल कालेज के काउंसलिंग सेंटर में इनका इलाज चल रहा है। परिवार वालों का कहना है कि जरा सी बात पर झगड़ने लगते हैं। रात को नींद में अचानक चिल्लाने लगते हैं। हमने जब कुछ ऐसे ही पुलिस कर्मियों के परिवार वालों से बात की तो पता चला कि कई तो रात को सभी से सो भी नहीं पा रहे हैं। चिकित्सक इन्हें तनाव से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। परिवार वालों के साथ रहने को कह रहे हैं।

विज्ञापन

केस नंबर 1

महानगर के एक थाने में तैनात दरोगा की पत्नी ने मनोचिकित्सक को बताया कि वह रात मेें नींद के दौरान बड़बड़ाते हैं। उनकी डाइट भी कम हो गई है। नींद भी कम आती है। अचानक नींद में चिल्लाने लगते हैं।

विज्ञापन

केस नंबर 2

एक दरोगा की पत्नी ने बताया कि रात को अचानक सोते समय थाने की किसी बात को लेकर बड़बड़ाने लगते हैं। जरा सी बात पर गुस्सा हो जाते हैं। कई बार ऐसा हुआ कि खाने की थाली तक फेंक दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों को लगातार कई कई घंटे काम करना पड़ता है। यही बीपी व शुगर होने का मुख्य कारण तनाव है। इससे हृदय रोग की संभावना बढ़ जाती है। नियमित इलाज कराएं, किसी तरह की लापरवाही न करें। उनके पास भारी संख्या में पुलिसकर्मी इलाज कराने पहुंच रहे हैं। उपचार भी चल रहा है।

डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार
मनोरोग विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज, झांसी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed