फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police man capture land

पुलिसवालों ने ही जमीन पर करा दिए कब्जे

Sat, 09 Jan 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police man capture land
झांसी। रेंज के झांसी, ललितपुर व जालौन में पुलिसवालों ने ही जमीनों पर कब्जे करा दिए हैं। रेंज के 28 पुलिसवालों की शिकायतें अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पास पहुंची हैं। आरोप के आधार पर सभी की गोपनीय जांचें शुरू हो गई हैं। इनमें झांसी के दरोगा से लेकर चौकी इंचार्ज व सिपाही शामिल हैं।
विज्ञापन

जमीनों पर कब्जे को लेकर कई पुलिस वालों ने खूब खेल खेला। अफसरों को गुमराह कर जमीनों पर कब्जे भी करा दिए। कई पुलिसकर्मी जमीनों के कारोबार में भी उतर आए हैं। पुलिस वालों के कब्जे कराने के चलते थाना स्तर पर कार्रवाई भी नहीं हो सकी। तहसील दिवस से लेकर थाना दिवस में फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे, लेकिन उनको अनसुना कर दिया गया। ऐसे कई पुलिसकर्मियों की शिकायतें अपर पुलिस महानिदेशक के पास पहुंची हैं। इनमें झांसी, ललितपुर व जालौन के पुलिस वाले शामिल हैं। मामले में सभी की जांच भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर भी चल रही जांचें
जिले में भी कब्जे के मामले खूब सामने आ रहे हैं। इनमें कुछ पुलिसकर्मियों पर कब्जे करने व कराने का भी आरोप है। इनमें थाने पर तैनात कुछ सिपाहियों के नाम भी सामने आए हैं। जिला स्तर पर भी इन सभी की जांच चल रही हैं। पीड़ितों की शिकायत के बाद सभी की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर 1
सिटी सर्किल के एक चौकी इंचार्ज पर जमीन पर कब्जा करने की शिकायत हुई है। मामले में आईजी, एसएसपी से लेकर कानपुर में शिकायत की गई है।
नंबर 2
एक सिपाही ने शहर की एक जमीन पर दोस्त के साथ मिलकर कब्जा कर लिया। शिकायत के बाद अब तक उसकी जमीन कब्जामुक्त नहीं हो सकी।
नंबर 3
सिटी सर्किल के एक दरोगा पर भी जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत भी जिला स्तर पर चल रही है। एडीजी के पास मामला पहुंचा है।
ऐसे मामलों में अधिकारियों के स्तर पर जांच चल रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
राहुल मिठास, प्रभारी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed