{"_id":"60c65cf28ebc3e12790ff3ee","slug":"police-ke-liye-sir-dard-bna-25-hajar-ka-inami-apradhi-jhansi-news-jhs197046919","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के लिए सिर दर्द बना 25 हजार का इनामी हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के लिए सिर दर्द बना 25 हजार का इनामी हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी अपराधी
झांसी। पुलिस के लिए सिर दर्द बना 25 हजार का इनामी अपराधी रोहित यादव रविवार को सीपरी बाजार थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वो गैंग बनाकर वारदातों को अंजाम देता आ रहा था। उसके साथ दो साथी भी पकड़े गए हैं। तीनों के पास से तीन तमंचे, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
थाना सीपरी बाजार इलाके की आवास विकास कॉलोनी निवासी शिवम कुमार 15 मई को सिमरधा बांध पर फोटोग्राफी कर रहे थे। इसी दरम्यान वहां पहुंचे तीन बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की तथा तमंचा दिखाकर कैमरा छीन ले गए। शिवम की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन घटना का मुख्य आरोपी थाना रक्सा इलाके के सिमरा निवासी रोहित यादव पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। वो लगातार पुलिस को गच्चा देता आ रहा था। रविवार को पुलिस को रक्सा तिराहे के पास ग्वालियर मार्ग पर रोहित यादव के मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर सीपरी थाने के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह व निरीक्षक अनिल कुमार ने टीम के साथ घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसके दो और साथी जिला शिवपुरी के करैरा निवासी प्रदीप यादव व अभिषेक यादव को भी पुलिस ने पकड़ा है। थाना सीपरी बाजार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहित यादव पर छह, प्रदीप यादव व अभिषेक यादव पर तीन-तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रोहित संगठित गैंग बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता आ रहा था। इस दरम्यान सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।