फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police is assuming the hand of the tenant, no evidence was found

पुलिस मान रही किरायेदार का हाथ, नहीं मिला कोई साक्ष्य

Sun, 18 Jul 2021 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police is assuming the hand of the tenant, no evidence was found
झांसी। थाना प्रेमनगर इलाके में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में शक की सुई उसके यहां कुछ दिनों तक रहे किरायेदार पर घूम रही है। देर रात तक पुलिस किरायेदारों के बारे में जानकारी जुटाने में जुटाती रही। लेकिन, कोई अहम साक्ष्य हाथ नहीं लगा सका। इसके अलावा किरायेदार के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

पुलिया नंबर नौ के रेलगंज मुहल्ले में दुर्गा देवी (70) अकेली रहती थीं। हत्या के बाद में पड़ताल में जुटी पुलिस के सामने आया कि बुजुर्ग महिला के घर कुछ दिन पहले एक किरायेदार पत्नी के साथ रहने के लिए आया था। एक सप्ताह पहले तक उसे मुहल्ले में देखा भी गया। लेकिन, इसके बाद वो नजर नहीं आया। मृतक महिला ने भी किरायेदार को लेकर किसी से कोई जानकारी साझा नहीं की। ऐसे में घटना के बाद से शक की सुई किरायेदार पर घूम रही है। माना जा रहा है कि सुनियोजित ढंग से घटना को अंजाम दिया गया। बदमाश पहले किरायेदार बनकर महिला के घर में दाखिल हुए। महिला के संबंध में सारी जानकारी जुटाने के बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया। महिला की हत्या करने के बाद किरायेदार घर में नकदी और आभूषण लेकर निकल गया। हालांकि, इसे लेकर कोई अहम सुबूत पुलिस के हाथ नहीं लग सका। किरायेदार के बारे में वहां कोई जानकारी नहीं दे पाया। महिला की बेटी भी किरायेदार के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिये किरायेदार का पता लगाने की कोशिश में जुटी रही।
विज्ञापन

महिला घर में अकेली थी। इसी दरम्यान घटना को अंजाम दिया गया। घर में रहने वाला किरायेदार गायब है। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवहरि मीणा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed