{"_id":"65b177a4f4639fb50705210b","slug":"police-increased-vigilance-on-republic-day-strict-monitoring-is-being-done-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-250929-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई, हो रही कड़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई, हो रही कड़ी निगरानी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा ट्रेनों में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। खासतौर पर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों की कड़ी निगहबानी की जा रही है। साथ ही रेलवे ने दिल्ली के लिए पार्सल की बुकिंग पर भी रोक लगा रखी है।
एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी ट्रेनों, रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया आदि स्थानों पर जीआरपी और आरपीएफ की टीमें चौबीसों घंटे निगरानी में जुटी हुईं हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। उनके सामान की भी तलाशी ली जा रही है। दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों की खास निगरानी की जा रही है। वहीं, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महानगर में भी होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट आदि की जांच लगातार जारी है। इसके अलावा जनपद की सीमाओं पर बेरियर लगाकर आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। बॉर्डर पर गुजरने वाली गाड़ियों का ब्योरा भी पुलिस दर्ज कर रही है। असामाजिक तत्वों की निगरानी की जा रही है।
00000000
सोशल मीडिया पर जमी हैं नजर
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट कर लोग माहौल खराब न कर सकें, इसके लिए पुलिस सोशल मीडिया की निगरानी में भी जुटी हुई है। फेसबुक, एक्स व ट्वीटर पर डाली जाने वाली पोस्टों पर पुलिस नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा व्हाट्सग्रुप भी पुलिस के निशाने पर हैं। किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट सामने आने पर ग्रुप एडमिन के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
00000000
पुलिस लाइन में मंत्री लेंगी परेड की सलामी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में होने वाली परेड की सलामी प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य लेंगी। वह बृहस्पतिवार की रात आठ बजे झांसी पहुंच जाएंगी। वहीं, गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी सरकारी भवनों पर झंडारोहण सुबह 8.30 बजे होगा। सवा नौ बजे किले की प्राचीर पर जिलाधिकारी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में परेड होगी। ग्यारह बजे पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया जाएगा। दोपहर साढ़े तीन बजे किले के मुख्य द्वार पर सभा का आयोजन होगा।