{"_id":"5d30da518ebc3e6ca56c3433","slug":"police-hardwork-in-search-businesmen-jhansi-news-jhs143872441","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के लापता व्यापारी को खोजने में चकरघिन्नी बनी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के लापता व्यापारी को खोजने में चकरघिन्नी बनी पुलिस
विज्ञापन
झांसी। कानपुर के लापता व्यापारी को परिवार सहित खोजने में कानपुर के साथ झांसी व ग्वालियर पुलिस चकरघिन्नी बनी हुई है। बुधवार को कार बरामद होने के बाद सभी के ग्वालियर में होने की संभावना के मद्देनजर पूरे दिन तीनों जिलों की पुलिस टीम ने होटल, लॉॅज से लेकर कई स्थान तलाशे, लेकिन पता नहीं चल सका।
गौरतलब है कि 12 जुलाई को कानपुर के सीसामऊ निवासी कपड़ा व्यापारी अमित केसरवानी, पत्नी लक्ष्मी, पुत्र आदि, यश व बेटी माही के साथ इलाहाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वह जाने से पहले अपनेे र्भाई को घर में मछलियों को दाना डालने के लिए कहकर चले गए थे। घर पहुंचने पर घर में ताला लगा होने पर उन्होंने भाई व भाभी के मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क किया था, लेकिन पता नहीं चल सका था। सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस के पता चलने पर लोकेशन झांसी के मिनर्वा चौराहा स्थित एक होटल के पास मिली थी। परिजनों ने झांसी आकर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस भी पड़ताल में जुट गई थी। पड़ताल दौरान लोकेशन ग्वालियर मिलने के बाद कानपुर व झांसी पुलिस ने पहुंचकर ग्वालियर पुलिस से भी संपर्क साधा था। बुधवार को ग्वालियर स्टेशन स्थित एक होटल के पास से व्यापारी की कार मिली थी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेेकर व्यापारी की तलाश के लिए सभी होटलों व लॉज में तलाशी ली, लेकिन इसके बाद भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस पूरे दिन चकरघिन्नी कर पड़ताल करती रही। इस संबंध में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के अनुसार, कारोबारी के स्वयं ग्वालियर से कहीं और चले जाने की बात सामने आ रही है।