{"_id":"5f495f7f8ebc3e3d16785387","slug":"police-fell-down-jhansi-news-jhs1749315178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की जीप नाले में गिरी, एसओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की जीप नाले में गिरी, एसओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
दुघर्टना में घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोठ/झांसी। शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे शाहजहांपुर थाने की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक नाले में पलट गई, जिससे दबकर थानाध्यक्ष, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे फोर्स ने गांव वालों की मदद से सभी को उपचार के लिए मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत नाजुक देखते हुए सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
शुक्रवार को थाना शाहजहांपुर के ग्राम बकुवां में एक व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही शाहजहांपुर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राजीव, चालक वीर सिंह, सिपाही विपिन, समेत एक अन्य सिपाही जीप से बकुवां गांव के लिए रवाना हुए। अभी पुलिस की गाड़ी खडउआ गांव के पास पहुंची थी, तभी मोड़ पर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। दुर्घटना में जीप में सवार सभी लोग घायल हो गए। आवाज़ सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे। सूचना पर अधिकारी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। घायलों को मेडिकल कालेज लाया गया। यहां एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एसपी देहात राहुल मिठास, सीओ संग्राम सिंह ने सभी का हालचाल लिया।