फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police fear for mafia capture

जमीन पर विस्फोट के मामले में माफिया को पकड़ना तो दूर, दबिश देने में घबरा रही पुलिस

Sat, 09 Jan 2021 01:59 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Police fear for mafia capture
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों कोतवाली इलाके में जमीन को समतल करने को लेकर किए गए विस्फोट के मामले में विधायक प्रतिनिधि, भूमाफिया व पार्षद समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में घबरा रही है। तीन दिन का समय बीत जाने के बाद पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी। आरोपी सत्ता पक्ष से जुडे़ होने के चलते पुलिस दबिश देने में घबरा रही है।
विज्ञापन


अपराधियों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपाने वाली पुलिस दिनदहाड़े जमीन पर विस्फोट करने वाले माफियाओं को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। बुधवार को अंजनी माता मंदिर के पास जमीन समतल कराने के चलते किए गए विस्फोट के मामले में कोतवाली पुलिस ने टकसाल निवासी नगर विधायक रवि शर्मा के प्रतिनिधि दिलीप पांडेय, इतवारीगंज निवासी अजय कुमार यादव, कैलाश रेजीडेंसी निवासी मनमोहन सिंह यादव, इतवारी गंज निवासी पार्षद अविनाश उर्फ अड्डू यादव, लखनऊ के पार्क रोड निवासी रवीश, उनाव गेट स्थित पंचवटी कॉलोनी निवासी भूमाफिया नत्थू कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन


तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस अब तक एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी। आरोपियों को बचाने में सत्ता पक्ष के लोग लगे हुए हैं। इसके चलते दबिश देने में भी पुलिस कतरा रही है। एसपी देहात राहुल मिठास ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed