फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police disclosed murder case by giving supari to elder brother In Jhansi

30 हजार में दी भाई की सुपारी: शराब के लिए जमीन को लगा रहा था दांव पर, छोटे भाई ने रची हत्या की साजिश, तौलिए से घोंटा गला

Fri, 01 Jul 2022 09:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी  Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Jul 2022 09:28 PM IST
सार

झांसी में उल्दन थाना के उल्दन गांव में जमीन की खातिर सगे छोटे भाई ने सुपारी देकर बड़े भाई की हत्या कराई थी। आरोपी ने तीस हजार रुपये में सुपारी दी थी। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा किया है।

विज्ञापन
police disclosed murder case by giving supari to elder brother In Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में जमीन की खातिर सगे छोटे भाई ने तीस हजार रुपये की सुपारी देकर बड़े भाई की हत्या कराई थी। हत्या के करीब डेढ़ माह बाद पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए भाई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टहरौली सीओ विवेक सिंह के मुताबिक बड़ा भाई शराब पीने का आदी था। वह जमीन बेच देता था। घर की पूरी जमीन पर कब्जा रखने के लिए छोटे भाई ने सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी थी।

विज्ञापन

सीओ टहरौली ने बताया कि उल्दन थाना के उल्दन गांव में नारायण दास (35) उर्फ लपूके पुत्र सुम्मेर कुशवाहा की 17 मई शाम तौलिया से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसका शव घर से थोड़ी दूर पड़ा हुआ था। नारायण के छोटे भाई पुरुषोत्तम ने गांव के दीपेश उर्फ लकी व राजू आदिवासी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को राजू गांव में पुरुषोत्तम के घर के पास दिखा। घटना से जुड़े सुराग जुटाने के बाद पुलिस ने राजू को पकड़ लिया। राजू की निशानदेही पर दीपेश भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में राजू ने पुलिस को बताया कि वह पुरुषोत्तम से हत्या के एवज में तीस हजार रुपए मांगने गया था। यह पैसा भी पुरुषोत्तम नहीं दे रहा था।

विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस को मालूम चला कि पुरुषोत्तम ने ही अपने भाई नारायण को मारने के एवज में दोनों को तीस हजार रुपये देने का वादा किया था। पुलिस ने पुरुषोत्तम को उठाकर उससे पूछताछ की तब पूरा मामला खुल गया। पुरुषोत्तम ने पुलिस को बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदी था। इस वजह से वह काफी जमीन बेंच चुका था। कुछ दिन पहले भी उसने जमीन बेंच दी थी। यह सब देखकर पूरी जमीन पर अपना कब्जा बनाए रखने के लिए पुरुषोत्तम ने अपने बड़े भाई को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। गांव के ही दीपेश व राजू को तीस हजार रुपये देने का वादा करके इस काम के लिए राजी कर लिया। नारायण की हत्या के बाद पुरुषोत्तम ने बचने के लिए दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। सीओ के मुताबिक दीपेश, राजू, पुरुषोत्तम एवं छत्रपाल को  गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed