फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police crime khulasa

हत्यारोपी पत्नी, पुत्र और बहू पुलिस के हत्थे चढ़े

Mon, 06 Jun 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
police crime khulasa
झांसी। ककरबई थाना इलाके में पिछले दिनों घरेलू विवाद में हुई किसान की हत्या की आरोपी उसकी पत्नी, पुत्र और बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद शव को शौचालय के टैंक में छुपा दिया था, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन

ककरबई के ग्राम कचीर निवासी खुशीराम ने बकरियां व गेहूं की फसल बेचने से मिली रकम अपने भाई-भतीजों को दे दी थी। इससे पिछले सप्ताह मंगलवार की रात खुशीराम के घर में जमकर विवाद हुआ था। इसी बीच परिवार के लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी और शव को शौचालय के टैंक में छुपा दिया था। परिजनों ने पुलिस को खुशीराम के गुमशुदा होने की सूचना दी थी। लेकिन, बाद में शव से दुर्गंध आने के बाद मामले का खुलासा हो गया था। घटना में पुलिस ने मृतक की पत्नी शांति देवी (52), पुत्र सुरेंद्र कुमार (27) व उसकी पत्नी धनकुंवर (25) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया कि रविवार को ककरबई थानाध्यक्ष राजपाल सिंह की अगुवाई में थाना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों भागने की फिराक में बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। हत्या में प्रयुक्त लाठी के टुकड़े व ईंट भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed