फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police could not disclose the serious incidents of theft, robbery and murder

चोरी, लूट और हत्या की संगीन वारदातों का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

Thu, 22 Jul 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police could not disclose the serious incidents of theft, robbery and murder
झांसी। महानगर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं चोरी, लूट और हत्या जैसी संगीन वारदातों का खुलासा करने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। अपराधियों की पहचान होने के बाद भी वे पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं।
विज्ञापन

थाना कोतवाली इलाके के बिसाती बाजार में स्थित राजेंद्र अग्रवाल की आभूषणों की दुकान में दो जून की रात एक चोर ने धावा बोल दिया था। शटर टेढ़ा कर चोर दुकान में दाखिल हो गया था। दुकान के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषणों को समेटकर चोर तसल्ली से वहां से निकल लिया था। जबकि, दुकान से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर पुलिस मौजूद थी। बावजूद, भनक तक नहीं लग पाई थी। घटना के बाद खंगाले गए आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाश की पहचान कर ली गई थी। लेकिन, अब तक पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। उधर, रक्सा थाना इलाके के गजगांव में 11 जून को दिन दहाड़े दोपहर दो बजे बाइक से बबीना की ओर जा रहे मां-बेटे के साथ बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में दोनों घायल हो गए थे। लेकिन, अब तक लुटेरे बेसुराग ही हैं। इसी माह 21 जून को चोरों ने बेहद शातिराना अंदाजा में नवाबाद थाना इलाके की एक मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर नगर निगम के सामने स्थित वीआर ट्रेडर्स से 32 लाख रुपये कीमत के मोबाइल चोरी कर ले गए थे। बदमाशों ने सुबह के उजाले में घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी कैमरे में उनकी सारी करतूत कैद हो गई थी। लेकिन, घटना को एक महीने बाद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए हाथ पैर ही मार रही है। वहीं, 17 जुलाई को प्रेमनगर थाना इलाके की घनी आबादी के बीच पुलिया नंबर नौ रेलगंज में घर में अकेली रह रही महिला को मौत के घाट उतार दिया गया था। घर में लूटपाट कर बदमाश आसानी से निकल लिए थे। तमाम कवायद के बाद भी अब तक पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

फोटो (एसएसपी - शिवहरि मीणा)
अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस पूरी सक्रियता से जुटी हुई है। पुलिस अपराधियों तक पहुंच गई है। जल्द वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे और घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवहरि मीणा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed