फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police came closer to the murderers of the mason, they committed the crime out of mutual hatred

Jhansi News: राजमिस्त्री के हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस, आपसी खुन्नस में दिया था वारदात को अंजाम

Tue, 11 Feb 2025 02:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Police came closer to the murderers of the mason, they committed the crime out of mutual hatred

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस राजमिस्त्री के हत्यारों के करीब पहुंच गई है। आरोपियों ने आपसी खुन्नस में हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। घटना में मध्य प्रदेश के कुछ लोगों की भी संलिप्तता सामने आई है।

रक्सा थाना इलाके के ग्राम राजापुर निवासी राजमिस्त्री नंदकिशोर अहिरवार का पांच फरवरी की शाम उसके घर से अपहरण हो गया था। लाल रंग की कार में सवार होकर आए तीन-चार लोग उसका अपहरण कर ले गए थे। अपहरण के दो दिन बाद राजमिस्त्री की लाश बबीना टोल प्लाजा के पास मिली थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमों को लगाया गया था। पुलिस ने नामजद आरोपियों को भी हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाए थे। लेकिन, अब इस मामले में पुलिस के कदम आगे बढ़ गए हैं। पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच गई है। इसके अलावा हत्या की कोई बड़ी वजह भी सामने नहीं आई है। जांच में सामने आया है कि राजमिस्त्री को आपसी खुन्नस के बीच हुए विवाद में मौत के घाट उतार दिया गया। रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय बनी हुईं हैं।त
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed