फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police arrived to stop workers from going to Lucknow, 19 including former minister Pradeep detained

Jhansi News: कार्यकर्ताओं को लखनऊ जाने से रोकने पहुंची पुलिस, पूर्व मंत्री प्रदीप समेत 19 नजरबंद

Wed, 18 Dec 2024 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police arrived to stop workers from going to Lucknow, 19 including former minister Pradeep detained
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बुधवार को विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए लखनऊ जाने से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन समेत 19 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने उनके घरों में नजरबंद करके बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस से जमकर नोंकझोंक हुई। कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। देर-रात तक पुलिस फोर्स नेताओं के घरों के बाहर ही तैनात रही। वहीं, नजरबंद नेता लखनऊ जाकर प्रदर्शन की बात पर अड़े हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताया है।

मंगलवार शाम मानिक चौक स्थित कार्यालय पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 18 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित प्रदर्शन की रणनीति तय कर रहे थे। उसी समय सीओ सिटी रामवीर सिंह कोतवाली, नवाबाद एवं सीपरी बाजार थाने के पुलिस बल समेत वहां जा पहुंचे। भारी पुलिस बल को देख वहां हंगामा शुरू हो गया। कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। पुलिस अफसरों ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर किसी तरह उनको शांत कराया। इसके बाद सभी को लेकर कोतवाली पहुंचे। इसके बाद सभी को घरों में भेजकर नजरबंद कर दिया गया। नजरबंद होने वाले पूर्व मंत्री प्रदीप जैन समेत निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेंद्र पारीछा, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, राहुल रिछारिया, अरविंद बबूल, शेखर नलवंशी, इंद्रजीत बादशाह, संदीप नाहर, राहुल चौहान, इमरान खान समेत 19 अन्य नेता शामिल हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक कानून व्यवस्था को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इनसेट

सरकार का तानशाह रवैया उजागर: प्रदीप
कांग्रेस नेताओं को लखनऊ न जाने देने पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने इसे सरकार का तानशाह रवैया बताया। कहा, प्रदेश में पुलिसिया लोकतंत्र स्थापित करने की कोशिश हो रही है। जनता इसे याद रखेगी। आने वाले समय में जनता इसका हिसाब लेगी। लखनऊ जाकर वह लोग जनता की आवाज पहुंचाएंगे। सरकार के इस फैसले की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बस बड्डों समेत रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस की निगाह
कांग्रेस कार्यकर्ता चकमा देकर कहीं बस अथवा रेलवे स्टेशन से न निकलने पाएं, इसके लिए पुलिस बल बस अड्डों समेत रेलवे स्टेशन पर भी तैनात रहा। कार्यकर्ताओं के घरों के आसपास भी पुलिस सिपाहियों को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed