फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police arrive at the home of a fake anti-corruption officer who defrauded a businessman

Jhansi News: कारोबारी से ठगी करने वाले फर्जी एंटी करप्शन अफसर के घर पहुंची पुलिस

Sat, 13 Jun 2026 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 13 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Police arrive at the home of a fake anti-corruption officer who defrauded a businessman
झांसी। रक्सा के पुनावली रोड निवासी मनीष गुबरेले के घर शुक्रवार को दतिया पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही उसके मकान को सील कर दिया। उसके घर से कई दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। दतिया पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुद को एंटी करप्शन निरीक्षक बताने वाले मनीष को गिरफ्तार किया था। उस पर दतिया में सराफा कारोबारी प्रियांश से 29.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। उसके पास से पुलिस ने कार, यूपी पुलिस की तीन वर्दी समेत कई लेटर पैड बरामद किए थे। कारोबारी को एफआईआर दर्ज हो जाने का डर दिखाते हुए उसने ठगी की। पुलिस के मुताबिक मनीष का दतिया के भटियारा मोहल्ले में भी घर है। जनवरी 2025 में दतिया निवासी एके गुप्ता नाम के व्यक्ति ने प्रियांश से उसके दिवंगत पिता के नाम पर 100 ग्राम सोना बकाया बताया था। कुछ दिनों बाद दुकान में पहुंचकर मनीष ने खुद को झांसी एंटी करप्शन का निरीक्षक बताते हुए कार्रवाई करने के लिए धमकाने लगा। संदेह होने पर कारोबारी ने झांसी स्थित कार्यालय पहुंचकर पता लगाया। यहां उसका फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। मालूम चला कि झांसी में वह मनीष पांडेय के नाम से रहता था। झांसी के भी कई कारोबारियों को निशाना बनाया। पुलिस अब आगे जांच में जुटी है। की पर्ची के रुपये के हिसाब-किताब के नाम पर स्वयं को किस्तोंमें कुल 29 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना सिविल लाइन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण में की गई विवेचना एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 11.06.2026 को
झिरका बाग, दतिया से आरोपी मनीष गुबरेले पुत्र रामकेश गुबरेले, उम्र 31 वर्ष,
निवासी ग्राम अमीटा, थाना एट, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया
गया। आरोपी से पूछताछ हेतु न्यायालय से 01 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त किया
गया है तथा उससे विस्तृत पूछताछ जारी है।
आरोपी के कब्जे से एक अल्टो कार, तीन स्टार लगी वर्दी एवं विभिन्न लेटर पैड
जप्त किए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


यह भाई साहब हमारे मोहल्ले में रक्सि में पर रहता था किराए के
मकान से और इसे आज दतिया पुलिस लेकर आई थी


इसकी खबर लेकिन आज जागरण में छप चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed