फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police arrested the rape accused from outside the court

Jhansi News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के बाहर से दबोचा

Tue, 03 Jun 2025 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the rape accused from outside the court
- आरोपी पीड़ित पक्ष के साथ आया था समझौते की कार्यवाही के लिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। सोमवार की दोपहर पुलिस कर्मियों ने न्यायालय के बाहर से दुष्कर्म के आरोपी को दबोच लिया। पुलिस कर्मी सादा वर्दी में मुंह पर कपड़ा बांधकर आए थे। आरोपी के साथ ही खींचतान के बीच वह महज तीन मिनट में उसे उठा ले गए। इससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई और मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। इस पर पुलिस कर्मियों ने अपनी पहचान बताई। आरोपी पीड़ित पक्ष के साथ समझौते की कार्यवाही के लिए वहां पहुंचा था।
मध्य प्रदेश के थाना पंडोखर के ग्राम गुढ़ा खिरिया निवासी जाहिद सेना में कार्यरत है। उस पर पिछले दिनों शाहजहांपुर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन, बाद में पीड़ित पक्ष से समझौता हो गया था। आरोपी पीड़ित पक्ष के साथ शपथ पत्र बनवाने मोंठ न्यायालय में एक वकील के पास पहुंचा था। इसकी भनक पुलिस को पहले ही लग गई थी और सादा वर्दी में पुलिस कर्मियों ने न्यायालय के बाहर डेरा डाल लिया था। दोपहर तकरीबन 12 बजे आरोपी के पहुंचते ही पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की आरोपी के साथ खींचतान भी हुई। चार-पांच पुलिस कर्मियों ने उसे घेरकर गाड़ी में बैठा लिया। आरोपी के साथ आए परिजन और महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं। यह देख मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। इस पर पुलिस कर्मियों ने बताया कि वह शाहजहांपुर थाने से आए हैं। इसके बाद तीन गाड़ियों से आई पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और मोंठ कस्बे में दिन भर सुर्खियों में बना रहा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना शाहजहांपुर थाना क्षेत्र की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज है। वह काफी समय से वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed