फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police arrested Mohit Mishra's killer

पुलिस ने गिरफ्तार किया मोहित मिश्रा का हत्यारा

Thu, 03 Feb 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police arrested Mohit Mishra's killer
झांसी। चार दिनों तक पुलिस को छकाने के बाद आखिरकार मोहित मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी विनय नायक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने बुधवार देर-शाम उसे निवाड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे लेकर अभी तक झांसी नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

हत्याकांड के बाद से आरोपी विनय नायक लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। बुधवार को दिन भर उसके सीधे कोर्ट में सरेंडर करने की चर्चा चलती रही। कोर्ट में सरेंडर करने की आशंका के चलते पुलिस बल कोर्ट परिसर के आसपास डेरा डाले रही। सादे कपड़े में पुलिस न्यायालय कक्ष के बाहर भी डटी रही लेकिन, आरोपी यहां नहीं पहुंचा। उधर, पुलिस को उसके निवाड़ी में होने की बात मालूम चली। इस पर एक पुलिस टीम तुरंत निवाड़ी रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी विनय निवाड़ी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। उसके पहले ही आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे लेकर झांसी के लिए निकल गई। बता दें, कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बड़ा बाजार नारियल वाली गली निवासी शिक्षक अनिल मिश्रा के पुत्र मोहित मिश्रा (27) की मामूली विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी की शिनाख्त मिशन कंपाउंड निवासी अशोक कुमार के पुत्र विनय नायक के रूप में हुई। वारदात के बाद से विनय लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed