{"_id":"616022748ebc3e05f02ce5c1","slug":"police-arrested-a-man-who-killed-his-wife-by-iron-rod-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: व्यक्ति ने शराब के नशे में पत्नी के सिर पर मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: व्यक्ति ने शराब के नशे में पत्नी के सिर पर मारकर की हत्या
Fri, 08 Oct 2021 04:22 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 08 Oct 2021 04:22 PM IST
सार
आरोपी व्यक्ति का गुरुवार शाम किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने शराब के नशे में पत्नी पर रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
मृतका शारदा देवी (काले घेर में)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर बाजार इलाके के भगवंतपुरा में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर बाजार पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात निर्भय सिंह (55) शराब के नशे में था। उसी दौरान उसका अपनी पत्नी शारदा देवी (50) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर निर्भय सिंह ने घर में रखी लोहे की रॉड से शारदा के सिर पर कई प्रहार कर दिए। इस हमले में शारदा गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घर से ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।