{"_id":"61916ae4cbc751400272dfcf","slug":"pm-will-inaugurate-atal-park-jhansi-news-jhs2087807117","type":"story","status":"publish","title_hn":"- अटल एकता पार्क का लोकार्पण करेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- अटल एकता पार्क का लोकार्पण करेंगे पीएम
विज्ञापन
अटल एकता पार्क का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री
झांसी। इलाइट-सीपरी रोड पर नवनिर्मित अटल एकता पार्क का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस पार्क के निर्माण पर झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने लगभग चौदह करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की है।
रानी की जयंती पर झांसी आ रहे प्रधानमंत्री महानगर के लोगों को एक नए पार्क की सौगात देंगे। इलाइट-सीपरी रोड पर स्थित प्रदर्शनी मैदान में जेडीए द्वारा बनाए गए अटल एकता पार्क का वे लोकार्पण करेंगे। विदित हो कि पार्क तीन महीने पहले बनकर तैयार हो गया था। लेकिन, लोकार्पण के इंतजार में ये आम जनमानस के लिए नहीं खोला गया था। 19 नवंबर के बाद लोग इस पार्क में सैर सपाटे का मजा ले सकेंगे। जेडीए द्वारा पार्क के बीचों बीच बहुमंजिला पुस्तकालय का निर्माण किया गया है। जबकि, पीछे की ओर से ओपन एयर थियेटर बनाया गया है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके अलावा ओपन जिम, कैफेटेरिया व जॉगिंग ट्रैक भी बनाया गया है। साथ ही पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति भी स्थापित की गई है। पार्क का संचालन पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा। इसके लिए झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है।