{"_id":"64a85957c242a8f213065738","slug":"pm-opened-the-way-of-development-through-schemes-bhanu-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-130344-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने योजनाओं के जरिये खोले विकास के रास्ते : भानु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने योजनाओं के जरिये खोले विकास के रास्ते : भानु
विज्ञापन
आवास, स्वनिधि व आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को दिए गए प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वनिधि योजना व आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के जरिये जनता के विकास के रास्ते खोले हैं।
दीनदयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि एमएलसी डा. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का संकल्प समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का विकास है। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, संयुक्त विकास आयुक्त मिथलेश सचान, परियोजना अधिकारी डूडा राजीव शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने किया।