फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM Narendra Modi inaugurates Rani lakshmibai central agriculture university Jhansi through online mode

झांसी: प्रधानमंत्री मोदी ने किया रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि का ऑनलाइन लोकार्पण

Sat, 29 Aug 2020 02:31 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांंसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांंसी Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 29 Aug 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi inaugurates Rani lakshmibai central agriculture university Jhansi through online mode
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन का ऑनलाइन लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झांसी भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। 

विज्ञापन


कृषि में आत्म निर्भरता बढ़ाने का लक्ष्य यह भी है कि देश के किसानों को उद्यमी बनाया जा सके। किसान ऑर्गेनिक खेती से जुड़ें। अपने ऑर्गेनिक प्रोडक्ट को ग्लोबल स्तर के लिए तैयार करें।
विज्ञापन


आधुनिक तकनीक कृषि से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद कर रही है। इसका एक उदाहरण लगभग 10 राज्यों में हुए टिड्डी दल के हमले के मामले में देखा जा सकता है। इन तकनीकों की मदद से ही सरकार ने टिड्डी दल के हमले से होने वाली क्षति को कम करने में सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि विद्यालयों में कृषि संबंधित पाठ्यक्रम और उसके व्यवहारिक क्रियान्वयन को लागू करने की आवश्यकता है। हमारा प्रयास है कि गांवों में माध्यमिक विद्यालयों में कृषि को एक विषय के रूप में पेश किया जाए।



विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि वर्तमान समय में विश्वविद्यालय के पास झांसी में कृषि महाविद्यालय और उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय है। दतिया में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान और मतस्यकी कॉलेज की स्थापना होनी है।

झांसी में विश्वविद्यालय ने स्मार्ट क्लासरूम और उन्नत प्रयोगशालाओं के साथ बहुस्तरीय इमारतों के संदर्भ में एक उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा तैयार किया है, जो नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित है।


राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान शिक्षा प्रणाली में इस तरह का बुनियादी ढांचा एक अनूठा है। विश्वविद्यालय ने 2014 में कृषि और 2016 में बागवानी एवं वानिकी में स्नातक कार्यक्रम की शुरुआत की थी और 2018 में परास्नातक कक्षाओं में अनुसंधान की शुरुआत की गयी थी।

विश्वविद्यालय पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण बीजों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दालों, तिलहन और बाजरा के तीन बीज केंद्र स्थापित हैं। इसके अलावा ईएलपी द्वारा छात्रों को बीज उत्पादन, मशरूम की खेती और वन उत्पादों पर प्रायोगिक शिक्षण दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed