{"_id":"5f4963128ebc3e41026f4544","slug":"pm-modi-inaugrate-agriculture-university-reporters-news-jhs174930431","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसीः रानी लक्ष्मीबाई कृषि विवि के भवन का प्रधानमंत्री आज करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसीः रानी लक्ष्मीबाई कृषि विवि के भवन का प्रधानमंत्री आज करेंगे लोकार्पण
Sat, 29 Aug 2020 01:33 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वश्विद्यालय झांसी के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ऑनलाइन सभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी कुलपति डॉ. अरविंद कुमार ने दी।
विज्ञापन
कुलपति ने बताया कि वर्तमान समय में विश्वविद्यालय के पास झांसी में कृषि महाविद्यालय और उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय है। दतिया में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान और मत्स्यकी कॉलेज की स्थापना होनी है।
विज्ञापन
झांसी में विश्वविद्यालय ने स्मार्ट क्लास रूम और उन्नत प्रयोगशालाओं के साथ बहुस्तरीय इमारतों के संदर्भ में एक उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा तैयार किया है, जो नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान शिक्षा प्रणाली में इस तरह का बुनियादी ढांचा एक अनूठा है। विश्वविद्यालय ने 2014 में कृषि और 2016 में बागवानी एवं वानिकी में स्नातक कार्यक्रम शुरू किया तथा 2018 में परास्नातक कक्षाओं में अनुसंधान की शुरुआत की गयी थी।
विश्वविद्यालय पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण बीजों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दालों, तिलहन और बाजरा के तीन बीज केंद्र स्थापित हैं। इसके अलावा ईएलपी द्वारा छात्रों को बीज उत्पादन, मशरूम की खेती और वन उत्पादों पर प्रायोगिक शिक्षण दिया जाता है।
इस दौरान डॉ. एसएस सिंह, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. मीनाक्षी आर्य, डॉ. अर्तिका सिंह, डॉ. संदीप उपाध्याय, डॉ. भरत लाल, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रिंस, डॉ. सुनैना विष्ठ मौजूद रहे।