फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM birthday 51 thousand house reached water

पीएम के जन्मदिन पर 51 हजार घरों में पानी पहुंचाएंगे: स्वतंत्रदेव

Sat, 10 Sep 2022 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
PM birthday 51 thousand house reached water
झांसी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बुंदेलखंड के 51 हजार घरों तक नलों से पानी पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि 2024 तक सभी घरों को शुद्ध जल उपलब्ध करा दिया जाएगा। ये विश्व की सभी बड़ी योजना है। इसके लिए सबसे अधिक बजट दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से अभी योजनाओं में कुछ देरी जरूर हुई है मगर उसकी पूर्ति के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। सबसे पहला लक्ष्य बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के सभी जिलों में पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि अभी 17 प्रतिशत यानी कि 12-13 हजार घरों में ही पानी पहुंच रहा है, जिसे बढ़ाकर 17 सितंबर तक 51 हजार घर करना है। बोले कि बारिश के पानी का संचय करने के लिए भी काम जारी है। लोगों से भी अपील की कि जरूरत के हिसाब से ही पानी का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed