फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   plateforme ticket price increase

कोरोनाः सिनेमाघर बंद, प्लेटफार्म टिकट 50 का हुआ

Thu, 19 Mar 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
plateforme ticket price increase
कोरोना के कारण बंद खिलौना सिनेमा। अमर उजाला
झांसी। भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोरोना वायरस के संक्रमण का सबसे अधिक खतरा रहता है। लोगों को इससे बचाने के लिए लगातार एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षण संस्थान पहले ही बंद किए जा चुके हैं। दर्शनार्थियों के लिए प्रमुख मंदिरों के पट बंद हो चुके हैं। अब सिनेमाघर भी बंद कर दिए गए हैं। साथ ही, रेलवे स्टेशनों पर भीड़ इकट्ठा न हो, इसके लिए प्लेटफार्म टिकट की दर 10 से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन

देश - दुनिया पर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। इससे बचने का सबसे आसान उपाय संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आना है। इस दिशा में सरकारी स्तर पर लगातार कोशिशें जारी हैं। इसी के मद्देनजर बुधवार से जिले के सभी सिनेमाघर बंद कर दिए गए हैं। भीड़ से गुलजार रहने वाले सिनेमाघरों में ताले लटके हुए हैं। वहीं, रेल प्रशासन ने भी कोरोना वायरस के चलते स्टेशन पर भीड़भाड़ कम करने के लिए प्लेटफार्म टिकट की कीमत दस रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी है। यह आदेश झांसी, ग्वालियर, मुरैना, बांदा, दतिया, डबरा, खजुराहो, ललितपुर, उरई, महोबा व चित्रकूटधाम कर्वी समेत 11 स्टेशनों पर 19 मार्च से 15 अप्रैल तक लागू होगा। आम दिनों में 24 घंटे के अंदर 1600 से 1800 तक प्लेटफार्म टिकट बिकते हैं। इन दिनों यह संख्या घटकर 1100 से 1200 रह गई है। टिकट की कीमत में पांच गुना बढ़ोत्तरी होेने से इस संख्या में भारी कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्टेशन पर भीड़ न हो, इसके लिए बार- बार उद्घोषणा करवाई जा रही है। लोगों को समझाया जा रहा है कि बेवजह स्टेशन पर आने से बचें। मंडल के स्टेशनों पर सफाई कर्मचारियों द्वारा यात्रियों के संपर्क में आने के सभी स्थानों जैसे बुकिंग खिड़की, बेंच, एस्केलेटर, रैंप, फुट ओवरब्रिज की रैलिंग, वाटर बूथ, टॉयलेट आदि की सफाई स्टीम क्लीनर व सेनेटाइज की जा रही है। ट्रेन में भी कोच के प्रवेश द्वार पर लगे हैंडल, टॉयलेट के नल, सीट, खिड़कियों की सफाई कीटनाशक से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरल कोचों की भी हो रही सफाई
कोरोना वायरस के चलते इन दिनों ट्रेन के जनरल कोचों में सफाई की जा रही है। जनरल कोच के दरवाजे, शौचालय व जहां यात्रियों के सबसे अधिक हाथ लगते हैं उन जगहों को साफ किया जा रहा है। वैसे कंपनी के पास सिर्फ एसी और स्लीपर कोचों में ही सफाई करने का ठेका है। जनरल कोचों में पानी भरा जाता है। इससे जनरल कोच के मुसाफिर राहत महसूस कर रहे हैं।
छुट्टी से लौट रहे रेलकर्मियों की हो रही जांच
रेलवे कर्मचारी जो छुट्टी लेने के बाद दूसरे शहरों में घूमने और अन्य कार्यों के लिए गए हैं। ऐसे सभी कर्मचारियों को लौटने पर ड्यूटी पर दोबारा तभी लिया जा रहा है, जब वे रेलवे अस्पताल से जांच कराने के बाद फिट सर्टिफिकेट लेकर आ रहे हैं। अस्पताल के कक्ष नंबर आठ में ऐसे कर्मचारियों की स्क्रीनिंग (जांच) की जा रही है।

ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने का आग्रह
बिजली विभाग ने बकाया बिल ऑनलाइन अथवा निकट के जन सुविधा केंद्र पर जमा करने का आग्रह किया है, ताकि लोगों को काउंटरों पर कतार में खड़ा न होना पड़े। इसी तरह बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए बिजली घर आने के स्थान पर 1912 टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed