फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Plants prepared with Israel's technology will increase farmers' income

Jhansi News: इजराइल की तकनीक से तैयार पौध बढ़ाएगी किसानों की आमदनी

Mon, 08 May 2023 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Plants prepared with Israel's technology will increase farmers' income
झांसी। गोमता बाग बरुआसागर स्थित राजकीय पौधशाला में एक्सीलेंस सेंटर फॉर वेजीटेबल बनकर तैयार हो गया है। इसे जून माह से शुरू करने की तैयारी है। यहां इजराइल तकनीक से सब्जी और फलों की पौध तैयार कर किसानों को दी जाएगी। इससे तैयार फल और सब्जी न सिर्फ गुणवत्ता में अच्छे होंगे, बल्कि रोग रहित भी होंगे। किसानों की आमदनी में बढ़ाने में यह सेंटर काफी मददगार साबित होगा।
विज्ञापन

सेंटर की खासियत है कि यहां पौध तैयार में करने में मिट्टी का इस्तेमाल नहीं होगा। कोक पिट (नारियल की छाल) और खाद की मदद से इसे बनाया जाएगा। सेंटर में पॉली हाउस के साथ ही मिक्स चैंबर भी बनेगा। जहां तापमान को नियंत्रित करके बीज को पौध में तब्दील किया जाएगा। हर साल यहां करीब 15 लाख पौध तैयार होंगी और प्रति पौध एक रुपये में किसान को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा है कि कानपुर और कन्नौज के बाद प्रदेश का यह तीसरा एक्सीलेंस सेंटर होगा। इस पर करीब 104 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और उद्यान विभाग को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जून से इसे शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बढ़ेगी किसानों की आमदनी
बुंदेलखंड में तैयार हरी मटर अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक बाजार में पहुंचती है। जब तक यह मटर आती है इससे पहले ही दूसरे प्रदेशों की मटर बाजार में आ चुकी होती है। सीजन की फसल होने के कारण शुरुआत में इसकी कीमत 100 रुपये किलो तक होती है। कई गुना ज्यादा कीमत मिलने से किसानों को अच्छा मुनाफा होता है। लेकिन यह फायदा दूसरे प्रदेशों के किसानों के हिस्से में चला जाता है। यहां के किसानों के सामने अगैती फसल करने में मौसम बड़ी बाधा होता है। इसी समस्या को एक्सीलेंस सेंटर की मदद से दूर किया जाएगा। किसानों को समय से पहलेेे पौध मिलेगी। जिन्हें खेत में रोपित करके किसान कोई भी फसल समय से करीब एक माह पहले ही तैयार करके बाजार में उपलब्ध करा देंगे। इससे किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। फसल भी गुणवत्ता में काफी बेहतर होगी।



वर्जनएक्सीलेंस सेंटर फॉर वेजीटेबल बनकर तैयार है। इसे जून में शुरू करने की तैयारी है। जल्द ही अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। किसानों की आमदनी बढ़ाने में यह सेंटर काफी मददगार साबित होगा।
- विनय कुमार यादव, उपनिदेशक उद्यान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed