{"_id":"6110372a8ebc3e737c6c72cb","slug":"plantation-inspection-goverment-team-jhansi-news-jhs2014903115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय की टीम परखेगी पौधरोपण की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय की टीम परखेगी पौधरोपण की हकीकत
विज्ञापन
greenari.jpeg
- फोटो : greenari.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले में पौधरोपण की जमीनी हकीकत को परखने के लिए शासन की टीम आ रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार टीम द्वारा पौधरोपण का सत्यापन कर मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
पर्यावरण में फैले प्रदूषण पर नियंत्रण करने के साथ ही जमीन पर हरियाली बिखेरने के लिए वन विभाग द्वारा प्रति वर्ष वन महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दौरान अभियान के तहत जिले भर में पौधरोपण किया जाता है। इस साल वन विभाग द्वारा लगभग साठ लाख पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया था। जिसमें वन विभाग द्वारा 21 लाख व अन्य विभागों द्वारा लगभग चालीस लाख पौधे रोपे गए थे। पौधरोपण की हकीकत को जानने के लिए मुख्यालय से टीम को भेजकर सत्यापन किया जाएगा। टीम में तीस से चार सदस्य होंगे जो पौधरोपण की जमीनी हकीकत से रूबरू होकर मुख्यालय को रिपोर्ट साैंपेंगे।
इस संबंध में जिला वन अधिकारी वीके मिश्रा ने बताया कि हर साल पौधरोपण का सत्यापन करने के लिए मुख्यालय से अनुर्षवण टीम द्वारा सत्यापन किया जाता है। दिसंबर माह तक कभी भी पौधरोपण का सत्यापन किया जा सकता है।