फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Plans to become a smart city with Cantt and Railway

रेलवे व कैंट के साथ बनेगा स्मार्ट सिटी का प्लान

Sat, 29 Aug 2015 11:38 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा झांसी महानगर का स्मार्ट सिटी मिशन योजना में चयन किए जाने के बाद  इसके क्रियान्वयन की दिशा में नगर निगम तेजी से जुट गय6ा है। योजना में रेलवे व कैंट बोर्ड की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। स्मार्ट सिटी के लिए बनने वाले प्लान में इन दोनों विभागों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त ने पत्र जारी कर दिया है।  
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन योजना में सीधे तौर पर रेलवे और कैंट की कोई भूमिका नहीं है। योजना का क्रियान्वयन राज्य सरकार के विभाग नगर निगम, बिजली विभाग, जल संस्थान, परिवहन विभाग आदि को करना है। लेकिन, झांसी महानगर कैंट व रेलवे क्षेत्र से घिरा हुआ है, जिसके चलते योजना का प्लान तैयार करने में इन्हें भी शामिल किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम द्वारा रेलवे व कैंट बोर्ड को पत्र लिखे गए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि झांसी महानगर की सीमा कैंट व रेलवे क्षेत्र से घिरी हुई है। ऐसे में स्मार्ट सिटी के प्लान में इन दोनों विभाग को शामिल किया जाना जरूरी है। इनके बिना स्मार्ट सिटी योजना का पूरी तरह से क्रियान्वयन नहीं किया जा सकता है। यही वजह है कि इसमें इन दोनों विभागों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 एजेंसी बनाएंगी यूपी व उत्तराखंड के प्लान
झांसी। स्मार्ट सिटी का प्लान कंसलटेंसी एजेंसी द्वारा तैयार किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा एजेंसी का चयन 15 सितंबर को किया जाएगा। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के लिए केंद्र सरकार ने दस एजेंसी नामित की हैं। यह एजेंसियां ही दोनों प्रदेशों के चयनित महानगरों का प्लान तैयार करेंगी। एक एजेंसी को अधिकतम दो महानगरों के प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed