{"_id":"60ae93428ebc3eb4e82f74c1","slug":"pita-ne-lagayi-danth-to-ghar-chodkar-chli-aayi-kishori-jhansi-news-jhs1957156165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर चली आई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर चली आई किशोरी
विज्ञापन

झांसी। छोटी-छोटी बातों पर बच्चों के घर से भागने के मामले बढ़ रहे हैं। आरपीएफ को झांसी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक किशोरी घूमती मिली। जिसने बताया कि वह पिता के डांटने के चलते घर से भाग आई है। आरपीएफ ने किशोरी को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया है।
आरपीएफ को झांसी स्टेशन के प्लेटफ ार्म नंबर दो और तीन पर बने नये पुल के पास एक नाबालिग लड़की अपने को छिपाते हुए मिली। वह सामान्य नहीं दिखायी दे रही थी। आरपीएफ कर्मियों ने किशोरी से पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि वह दिलदारनगर निजामुददीन की रहने वाली है। पिता के डांटने के कारण घर से बिना बताये नानी के घर जाने के लिए चली आई है। जिस पर उक्त नाबालिग लड़की को समझा कर आरपीएफ पोस्ट झांसी स्टेशन लाया गया और चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया।
वहीं उरई स्टेशन पर गाड़ी संख्या 02597 मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस के डी-4 कोच से बालक को उतारा गया। बालक ने अपना नाम लाल कमल16 बताया। बालक ने कहा कि वह 16 मई को अपने घर पलवहार थाना किशनपुरए जिला फ तेहपुर से भागा हूं और फ तेहपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर भटकते हुये मुंबई जा रहा था। बालक के बताये गए पते अनुसार उसके पिता से संपर्क किया तो बच्चे के घर से लापता होने की पुष्टि हुई। बालक को परिजनों के सुपुर्द किया गया।