{"_id":"602839708ebc3ee90f500dd8","slug":"pit-on-road-jhansi-news-jhs188492472","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास सड़क पर गड्ढों से परेशान पचास गांव के लोग, जान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास सड़क पर गड्ढों से परेशान पचास गांव के लोग, जान को खतरा
Sun, 14 Feb 2021 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
देवगढ रोड रेलवे क्रांसिंग के पास कीचड़ में तब्दील रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
देवगढ़ रोड पर नेहरूनगर की ओर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास गड्ढे ही गड्ढे होने की वजह से राहगीरों को परेशानी हो रही है। यहां से निकलने के दौरान नीचे कीचड़ और गड्ढे एवं ऊपर ओवरब्रिज का काम होने से राहगीरों को खतरा बना हुआ है, ऐसे में हादसे की संभावना बनी रहती है। यहां से करीब 50 गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है।
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी ओर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है और यहां ओवरब्रिज के दोनों ओर सड़क की स्थिति काफी दयनीय है। यहां ओवरब्रिज वाले रास्ते में दोनों ओर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं, जिसके चलते कई बार वाहन चालक यहां गड्ढों में गिरकर घायल भी हो जाते हैं। इस मार्ग से नेहरूनगर के साथ ही जुगपुरा, ग्राम ककरुआ, दावनी, खिरियामिश्र, बम्हौरीकलां, मैरतीकलां, बेसरा, ऐरा, जाखलौन, जामुनधानाकलां, धौर्रा, देवगढ़ समेत करीब पचास से अधिक गांव के लोगों को यहां से निकलना होता है।
रेलवे क्रॉसिंग से होकर शहर में जल्दी और आसानी से प्रवेश के चलते दो पहिया वाहन चालक इसी रोड से आते जाते हैं। जबकि बड़े वाहनों को अब सिद्धन बाईपास से होकर निकाला जा रहा है, लेकिन सड़क की स्थिति काफी खराब होने से यहां से हिचकोले खाते हुए ही निकलता होता है। सबसे अधिक परेशानी रेलवे क्रॉसिंग का गेट खुलने के दौरान एक साथ सैकड़ों वाहन निकलने के समय होती है। संकरी और गड्ढेयुक्त सड़क पर लोगों का चलना मुहाल हो गया है।