{"_id":"5fa065398ebc3e9b8d7083d4","slug":"pistol-women-arrest-jhansi-news-jhs1801987179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल वाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दतिया (झांसी)। थाना धीरपुरा पुलिस ने सोमवार को जिला खरगौन निवासी महिला हथियार तस्कर को दतिया-सेंवढ़ा रोड स्थित ग्राम सिंधवारी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पिस्टलें बैग में रखकर बस से आ रही थी तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। वह भांडेर के सिंधवारी गांव में पिस्टल बेचने जा रही थी। पुलिस ने महिला तस्कर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि खरगौन जिले की रहनेवाली एक महिला भांडेर में बदमाशों को हथियार बेचने के लिए आ रही है। सूचना पर सोमवार की दोपहर बारह बजे पुलिस सादे कपड़ों में दतिया-सेंवढ़ा रोड पर स्थित ग्राम सिंंधवारी के मोड़ खड़ी हो गई। थोड़ी देर बाद दतिया से सेंवढ़ा की ओर जा एक यात्री बस सिंधवारी के मोड़ पर आकर रुकी जिसमें एक महिला बैग हाथों लेकर नीचे उतरी। पुलिस ने उसे पकड़कर बैग की तलाश ली जिसमें 32 बोर की दस पिस्टल रखी हुईं थीं। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनू पत्नी चरणजीत सिंह कौर निवासी ग्राम धसली जिला खरगौन बताया। महिला ने बताया कि वह फोन पर ही पिस्टल के आर्डर बुुक कर लेती है। जब हथियार खरीदने वाले लोग ज्यादा हो जाते हैं तो वह डिलेवरी देने के लिए आ जाती है। वह एक पिस्टल पन्द्रह हजार रुपये में बेचती है। उसने बताया कि पहले खरगौन से बस से इंदौर पहुंची। फिर यहां से बस से ही झांसी आई। इसके बाद वह बस से दतिया पहुंची। दतिया से बस से सिंधवारी गांव आ रही थी। पुलिस ने महिला तस्कर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।