फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pink toilet mahanagar smart city

पिंक टॉयलेट : मुफ्त में कोई जाता नहीं, अब यूजर चार्ज वसूलेंगे

Sun, 21 Feb 2021 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pink toilet mahanagar smart city
झांसी। महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत बनाए गए महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। आलम यह है कि सात जगहों पर बने पिंक टॉयलेट में से एक-दो को छोड़ दें, तो अन्य जगहों के पिंक टॉयलेट का प्रयोग करने के लिए कोई गया ही नहीं है। वहीं अब स्मार्ट सिटी के तहत पिंक टॉयलेट के प्रयोग पर यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी हो रही है। इसके रखरखाव और संचालन के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत महिलाओं के लिए सात पिंक टॉयलेट बनवाए गए हैं। इन टॉयलेट का प्रयोग आमतौर पर महिलाएं कम करती हैं। करीब 2.70 करोड़ रुपये की लागत से बने पिंक टॉयलेट की उपयोगिता को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। बताया जाता है कि बस स्टैंड और मानिक चौक में बने पिंक टॉयलेट का तो प्रयोग महिलाएं करती हैं। जबकि अन्य पिंक टायॅलेट में आज तक कोई गया ही नहीं है। अब स्मार्ट सिटी के अधिकारी पिंक टॉयलेट का प्रयोग करने पर यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए संस्थाओं से आवेदन मांगे गए हैं। संस्था ही टॉयलेट का रखरखाव और संचालन करेगी। इसके साथ ही टॉयलेट परिसर में विज्ञापन लगाए जा सकेंगे। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के मुताबिक टॉयलेट के रखरखाव और संचालन के लिए व्यवस्था की गई है। नोडल अधिकारी अमित शर्मा का कहना है कि पिंक टॉयलेट का महिलाएं प्रयोग करती हैं। यहां पर विज्ञापन लगाने की सुविधा होगी। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed