फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Piles of dust and sand are placed on the side of the highway

Jhansi News: हाईवे के किनारे लगा रखे हैं डस्ट और बालू के ढेर

Sun, 08 Jun 2025 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Piles of dust and sand are placed on the side of the highway
सड़क किनारे लगा डस्ट का ढेर
मऊरानीपुर। ग्राम भदरवारा उसरान के पास झांसी-खजुराहो हाईवे से सटी जमीन पर कब्जा कर कुछ लोगों ने बालू और डस्ट के ढेर लगा रखे हैं। यहां से वे निर्माण सामग्री की खरीद-फरोख्त करते हैं। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासतौर पर दुपहिया वाहनों के लिए सफर जोखिम भरा बना हुआ है। आंधी आने पर डस्ट के महीन कण सड़क तक आ जाते हैं, जिससे दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा आंखों में धूल जाने से भी दोपहिया चालकों को परेशानी होती है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी अजय कुमार यादव ने कहा कि हाईवे के किनारे डस्ट, बालू आदि पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed