फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pickup full of devotees overturned, nine injured

Jhansi News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, नौ घायल

Tue, 09 Dec 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Pickup full of devotees overturned, nine injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोड़ी फतेहपुर। ओरछा रामराजा सरकार के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप टायर फटने से सोमवार को पंडवाहा-टोड़ी फतेहपुर मार्ग पर पलट गई, जिससे वाहन में सवार नौ श्रद्धालु घायल हो गए। हालांकि, सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ग्राम तुर्क निवासी श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को पुष्य नक्षत्र में ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन करने जा रहा था। सभी पिकअप में सवार थे। गाड़ी तुर्क के मजरा निवासी रामचेरी निवासी पुष्पेंद्र कुशवाहा चला रहा था। पिकअप के ग्राम पंडवाहा से लगभग दो किलोमीटर आगे बलूपुरा के समीप पहुंचने पर अचानक पिकअप का पिछला टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। दुर्घटना में दुर्घटना में भजनलाल, दीपशिखा, ठाकुरदास, घनसू आर्य, मनोज, नारायणदास, मोहन, तुलसी व लखन घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भेजा। उपचार के बाद यहां से सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed