{"_id":"6a272471bf50aaf7520537c4","slug":"pickpocket-infiltrates-bjp-state-presidents-meeting-several-leaders-have-their-pockets-picked-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-811914-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की बैठक में घुसा जेबकतरा, कई नेताओं की जेब साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की बैठक में घुसा जेबकतरा, कई नेताओं की जेब साफ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी की संगठनात्मक बैठक में जेबकतरा घुस गया। आरोप है कि उसने बैठक के दौरान कई भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों की जेब से लाखों रुपये पार कर दिए। बैठक समाप्त होने के बाद रुपये गायब होने का पता चलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे सिविल लाइंस स्थित निजी होटल में प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी की ग्रामीण मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित थी। बैठक में करीब 200 से 250 कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
बताया गया कि एक युवक प्रदेशाध्यक्ष के काफिले के साथ कार से होटल पहुंचा। स्थानीय नेताओं ने उसे काफिले का सदस्य समझकर बिना पूछताछ के अंदर जाने दिया। युवक बैठक के दौरान पदाधिकारियों के बीच बैठा रहा और बैठक समाप्त होने से पहले ही वहां से निकल गया।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष के जाने के बाद जब पदाधिकारी बाहर निकलने लगे तो टहरौली निवासी भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष हरीश सोनी की जेब से 50 हजार रुपये और आरईएस में कार्यरत भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी की जेब से एक लाख रुपये गायब मिले। अन्य कुछ लोगों ने भी नकदी चोरी होने की बात कही। इससे बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई।
इसके बाद होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। भाजपा नेताओं का दावा है कि फुटेज में वही युवक संदिग्ध गतिविधियां करते हुए दिखाई दिया है, जो प्रदेशाध्यक्ष के काफिले के साथ आया था। फुटेज पुलिस को भी उपलब्ध करा दी गई है।
उधर, समथर नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र कंसाना ने बताया कि रविवार शाम प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के दौरान उनकी जेब से भी 50 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों घटनाओं में एक ही शातिर शामिल हो सकता है।
नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दो लोगों की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया है। उसकी पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।