फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pharmacy students will be able to study abroad with MoU

एमओयू से विदेश में पढ़ाई कर सकेंगे फार्मेसी के छात्र

Mon, 26 Sep 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Pharmacy students will be able to study abroad with MoU
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान द्वारा विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया। कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि हाल ही में बीयू द्वारा तीन अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के साथ एमओयू किया गया है। फार्मेसी के छात्र इसका लाभ लेकर विदेशों में पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीन इंजीनियरिंग प्रो. एमएम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान की पहचान है। एनआईआरएफ रैंकिंग में भी फार्मेसी संस्थान की अच्छी रैंकिंग है। डीन साइंस प्रो. आरके सैनी ने कहा कि एमफार्मा के छात्रों के लिए एक या दो साल का कोर्स डिजाइन किया जा सकता है, जिससे छात्र डॉक्टर बन सकें। डीन आर्ट्स प्रो. मुन्ना तिवारी ने भारत के पौराणिक चिकित्सीय व्यवस्था पर चर्चा की। डॉ. अचला पांडेय ने कहा कि फार्मासिस्ट हमेशा समाज को स्वस्थ रखने के लिए प्रयासरत रहते हैं। इस दौरान फार्मेसी विषय पर रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. पीयूष भारद्वाज, डॉ. प्रेम प्रकाश राजपूत, डॉ. एसके जैन, डॉ. रघुवीर ईछारिया, डॉ. विग्नेश दीक्षित, डॉ. उपेंद्र शर्मा, डॉ. सुनील निरंजन, डॉ. रामजी स्वणर्कार, डॉ. नंदलाल सिंह, डॉ. शोभित सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed