फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Petrol and diesel crisis due to truck drivers' strike in Jhansi

Hit And Run Law: झांसी में ट्रक चालकों की हड़ताल से तेल का संकट, एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- न हों परेशान

Tue, 02 Jan 2024 02:54 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 02:54 PM IST
सार

झांसी में भी ड्राइवरों की हड़ताल का असर दिख रहा है। हड़ताल की वजह से पेट्रोल-डीजल का संकट बढ़ गया है।

विज्ञापन
Petrol and diesel crisis due to truck drivers' strike in Jhansi
पेट्रोल पंप पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिट एंड रन कानून में संशोधन के विरोध में ट्रक चालकों की हड़ताल मंगलवार को भी रही। इसके चलते पेट्रोल डीजल का संकट बढ़ा। पेट्रोल पंप ड्राई होने की आशंका के चलते बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंच गए।

विज्ञापन


आशिक चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों की कतार लगी रही। भीड़ बढ़ने के चलते पंप संचालक ने पेट्रोल देना ही बंद कर दिया। इसके अलावा हाजी पेट्रोल पंप, प्रमोद पेट्रोल पंप इलाइट चौराहा पर भी लोग पहुंचे। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि अभी सारे पंपो पर पेट्रोल उपलब्ध है। शाम तक सारे पंपो पर टैंकर पहुंच जाएंगे। लोग परेशान न हों।
विज्ञापन


पेट्रोल की किल्लत से हाहाकार, तीन पेट्रोल पंप हुए ड्राई, टैंकर पहुचने का इंतजार
ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते पेट्रोल की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा है। हर पेट्रोल पंप पर वाहन चालको की कतार लगी है। वहीं महानगर के तीन पेट्रोल पम्प ड्राई हो गए। खंडेराव गेट स्थित श्रीराम एचपी पेट्रोल पंप पर दोपहर एक बजे पेट्रोल खत्म हो गया। यहां पेट्रोल की बिक्री बंद कर दी गई। दोपहर तीन बजे टैंकर पहुचने पर आपूर्ति शुरू की गई। वहीं सदर बाजार और सीपरी बाजार स्थित पम्प पर पेट्रोल खत्म हो गया है। यहां टैंकर आने का इंतजार किया जा रहा है। लोगों की वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट
पेट्रोल खत्म होने के चलते लौटाने पर गुस्साए दो युवकों ने खंडेराव गेट स्थित पेट्रोल पम्प के कर्मचारी को पीट दिया।  युवक कर्मचारी को पीटकर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed