फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Permission granted for classes in three coaching institutes with fire NOC

Jhansi News: फायर एनओसी वाली तीन कोचिंग में पढ़ाई कराने की मिली अनुमति

Tue, 14 Jul 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 14 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Permission granted for classes in three coaching institutes with fire NOC
झांसी। लखनऊ में हुई अग्निकांड की घटना के बाद सील हुईं कोचिंगों में से तीन में शिक्षण कार्य शुरू कराने की अनुमति झांसी विकास प्राधिकरण ने दे दी है। वहीं, जिन कोचिंगों की ओर से फायर एनओसी के लिए अग्निशमन विभाग में आवेदन किया गया है, उन्हें परिसर खोलने की मंजूरी मिली है। हालांकि, एनओसी मिलने तक यहां शिक्षण कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन

झांसी विकास प्राधिकरण ने पिछले महीने करीब 10 कोचिंग को सील कर दिया था। जेडीए प्रशासन का कहना था कि अधिकांश कोचिंग संस्थानों द्वारा प्राधिकरण से भवन का मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। इसके बाद जेडीए के अधिकारियों ने कोचिंग संचालकों के साथ बैठक की। इसमें नक्शा से लेकर आग से बचाव के इंतजाम तक पर चर्चा हुई। जेडीए उपाध्यक्ष हिमांशु गौतम ने बताया कि मोशन, फिजिक्स वाला और आकाश कोचिंग में शिक्षण कार्य शुरू कराने की मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, इन कोचिंग के संचालकों को कंपाउंडिंग फीस और मैप 30 दिन के अंदर जेडीए में जमा करना होगा। ऐसा न करने पर फिर कोचिंग सील कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा जिन कोचिंग की ओर से अग्निशमन विभाग में एनओसी के लिए आवेदन किया गया है, उन्हें परिसर खोलने की मंजूरी दी गई है, ताकि अग्निशमन विभाग की टीम यहां आकर निरीक्षण कर सके। आग से बचाव के उपकरण लग सकें। हालांकि, ये कोचिंग संचालक परिसर खुलने के बावजूद तब तक यहां शिक्षण कार्य नहीं करा सकेंगे, जब तक फायर की एनओसी नहीं मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed