फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People with Amar Ujala before Republic Day 2020

अमर उजाला तिरंगा यात्रा: सड़क पर शान में उमड़ा जन सैलाब, लगे देशभक्ति के नारे

Fri, 24 Jan 2020 10:37 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 24 Jan 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
People with Amar Ujala before Republic Day 2020
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

झांसी में शुक्रवार को महानगर गणतंत्र के जश्न में डूबा नजर आया। मौका था अमर उजाला की ‘तिरंगा यात्रा’ का। महिला - पुरुष, बच्चे-बड़े सभी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए थे। हाथों में तिरंगे झंडे थे और जुबां पर ‘वंदेमातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष। सभी ने साथ-साथ कदमताल कर आगे बढ़ते हुए पूरी शिद्दत के साथ राष्ट्र को समर्पित यज्ञ में उत्साह के साथ अपनी आहुतियां दीं।

विज्ञापन


तिरंगा यात्रा की शुरुआत इलाइट - इलाहाबाद बैंक रोड स्थित पुलिस अस्पताल परिसर से हुई। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने तिरंगा झंडा लहराकर यात्रा को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, राज्यसभा सदस्य डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, विधायक रवि शर्मा व जवाहर लाल राजपूत, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास व कैलाश साहू मौजूद रहे। 

विज्ञापन

People with Amar Ujala before Republic Day 2020
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

यात्रा में बग्घी पर भारत माता, तो सबसे आगे घोड़े पर सवार होकर रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में अपनी सिपहसलारों के साथ बालिकाएं चल रहीं थीं। बैंडों से देश भक्ति के तराने गूंज रहे थे, स्कूलों के घोष पंक्तिबद्ध होकर आगे बढ़ रहे थे। सामाजिक, व्यापारिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि हाथ से हाथ जोड़कर आगे बढ़ रहे थे। 

यात्रा के स्वागत में जगह-जगह फूल बरसाए जा रहे थे। रास्ते में जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने यात्रा में शामिल होकर सभी का उत्साहवर्धन किया। इलाइट चौराहा, जीवनशाह होती हुई यात्रा रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंची। यहां वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के समक्ष दीपांजलि हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed