फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People upset with the policies of the state government: Lalaram

बूथ और सेक्टर मजबूत कर चुनाव मैदान में उतरेगी बसपा

Fri, 06 Aug 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
People upset with the policies of the state government: Lalaram
झांसी। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कहा कि सर्व समाज की जनता वर्तमान प्रदेश सरकार की नीतियों से परेशान है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अध्यक्ष को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने को लेकर कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष जिस प्रत्याशी को टिकट दे दें, उसी का समर्थन करना है। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाएं।
विज्ञापन

शिवपुरी रोड स्थित मंडलीय कार्यालय पर हुई बैठक के मुख्य अतिथि बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार, रामबाबू चिरगईयां और बृजेश जाटव रहे। लालाराम ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों के सभी पदाधिकारी पंद्रह अगस्त तक अपने- अपने बूथ और सेक्टर की कमेटियों का गठन कर दें और रिपोर्ट जिलाध्यक्ष को सौंप दें। रामबाबू चिरगईंया ने मंडल के नौ विधानसभा क्षेत्रों की बूथ की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई बढ़ने और विकास नहीं होने से परेशान है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री रतन लाल अहिरवार, पूर्व विधायक कैलाश साहू, पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह, पूर्व प्रभारी बुंदेलखंड, कानपुर, ग्वालियर व चंबल संभाग भूपेंद्र आर्य, मुख्य सेक्टर प्रभारी रविकांत मौर्य, कैलाश पाल, पूर्व प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राजू राजगढ़, सेक्टर प्रभारी संतोष राज वर्मा, रविंद्र लवली, डा. विनोद पिपरा, मुन्ना पाली, रोशन कुशवाहा, संजय वाजपेयी, जयपाल अहिरवार, चंद्रशेखर आजाद, साबिर खान, चंदन वाल्मीकि, महेश गौतम, संतोष वर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, अनीस राइन, संजीव फाइटर, चंद्रभान आदिम, तबरेज मंसूरी, मयंक यादव, नीरज अग्रवाल, जाहिद मंसूरी, कल्लू पहलवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed