{"_id":"5e3b20df8ebc3ee5ad3b420a","slug":"people-returning-from-china-under-the-supervision-of-rapid-response-team-jhansi-news-jhs159331561","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड रिस्पोंस टीम की निगरानी में चीन से लौटने वाले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड रिस्पोंस टीम की निगरानी में चीन से लौटने वाले लोग
विज्ञापन
झांसी। चीन मेें फैले जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए तीन डॉक्टरों की रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा चीन से लौट रहे लोगों पर नजर रखी जा रही है। अब तक चीन से लौटे दो परिवारों के पांच लोगों की जांच की गई है। लेकिन कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाये जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
15 जनवरी के बाद से चीन से लौटने वाले लोगों की निगरानी व जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया था। टीम में एक फिजीशियन, एक पैथोलॉजिस्ट व एक एपिडेमियोलॉजिस्ट को नियुक्त किया गया है। टीम द्वारा चीन से लौटने वाले लोगों पर नजर बनाये हुए हैं। टीम के सदस्यों द्वारा चीन से लौटने वाले लोगों से संपर्क कर हर पहलू पर जांच की जा रही है। ऐसे ही दो परिवारों के पांच लोगों से संपर्क कर कोरोना वायरस की जांच की गई। जांच के बाद दोनों परिवारों में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाये गये थे।
इसके अलावा रैपिड रिस्पांस टीम लगातार ऐसे लोगों के संपर्क में है जो चीन से लौटने वाले हैं। टीम द्वारा विदेश मंत्रालय से संपर्क कर चीन से लौटने वालों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस संबंध में सीएमओ जीके निगम ने बताया कि विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क कर जिले में चीन से लौटने वालों के बारे में जानकारी की जा रही है। इसके लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।