फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People quenching their thirst by bringing water from two kilometers away

दो किलोमीटर दूर से पानी लाकर प्यास बुझा रहे लोग

Thu, 21 Apr 2022 09:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
People quenching their thirst by bringing water from two kilometers away
झांसी। महानगर स्थित कैमासनपुरम और करगुवां जी कॉलोनी में रहने वाले तकरीबन दस हजार लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों को प्यास बुझाने के लिए दो किलोमीटर दूर से आपे, साइकिल, मोटरसाइकिल से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन

कैमासनपुरम और करगुवां जी कॉलोनी में छह दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। लोगों को मजबूर होकर दो किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज गेट नंबर दो और तीन से मोटरसाइकिल, टैक्सी, ठेले आदि साधनों की सहायता से पानी ढोना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि वैसे तो यहां हर साल पानी का संकट बना रहता है, लेकिन पिछले छह दिनों से सुबह के समय 10 से 15 मिनट नलों में आने वाला पानी अब नहीं आ रहा है। घरों में एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा है। यह इलाका ऊपरी सतह पर स्थित होने के कारण यहां के हैंडपंप और ट्यूबवेल भी काम नहीं करते हैं। जो हैंडपंप हैं भी वो खराब पड़े हैं। जिससे मजबूरन लोगों को दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फोटो सहित लोगों से बातचीत
नलों में पिछले छह दिनों से पानी नहीं आ रहा है। मजबूरन दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। - आर. पी. द्विवेदी
पति और बच्चों के साथ मिलकर पानी लेने जाते हैं। छह दिनों से घरों में एक बूंद भी पानी नहीं आया। - सुनीता
रात में जब पति वापस घर आते हैं, तब 200 रुपये की टैक्सी बुक करके डब्बों में पानी भरकर लाना पड़ रहा है। - चंचल कुशवाहा
पहले 5 से 10 मिनट पानी आ भी जाता था, लेकिन छह दिनों से एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा है, बहुत परेशा होना पड़ रहा है। - सुदामा प्रसाद
करगुवां जी में आज से सप्लाई चालू करा दी गई है। पिछले दो दिनों से बिजली की समस्या से पानी की सप्लाई बंद थी। अब समस्या नहीं होगी। - रोहित चौरसिया, एक्सईन जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed