{"_id":"59233c344f1c1bd208536402","slug":"people-of-chhniyapura-is-disturbed-with-the-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले से परेशान हैं छनियापुरा के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले से परेशान हैं छनियापुरा के बाशिंदे
Updated Tue, 23 May 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
छनियापुरा वार्ड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड 38 में जलभराव का संकट बना हुआ है। मामूली बरसात में ही तलैया, छनियापुरा के कई घरों में एक से दो फीट तक गंदा पानी भर जाता है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह समस्या वर्षों से है। इसका कारण कालोनियों के अतिक्रमण से नाले के पाने का बहाव ठीक से न हो पाना है।
सुभाष गंज, छनियापुरा, अंदर ओरछा गेट महानगर के प्रमुख बाजारों व रिहाइशी इलाकों में शामिल हैं। ये इलाके पिछले कई वर्षों से बुनियादी समस्या से जूझ रहे हैं। सुभाष गंज की नालियों पर अतिक्रमण से उसकी सफाई भी नहीं हो पा रही है। जल संस्थान की पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से हर घर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सरकारी प्राथमिक स्कूल में टायलेट, शौचालय बच्चों को उपलब्ध नहीं हैं। सुभाष गंज में कचरे का ढेर वातावरण दूषित कर रहा है। लगभग 10 हजार की आबादी वाले वार्ड में पिछड़ी, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग रहते हैं। अमर उजाला ने वार्ड में भ्रमण किया और जानी उनकी समस्याएं।
छत पर ले जानी पड़ती है खानपान की सामग्री
बरसात में नाले का पानी घरों में भर जाता है। छत पर खाने पीने की सामग्री ले जानी पड़ती है। इसके अलावा मुर्गा-मछली की गंदगी भी महिला शौचालय खारा कुआं के पास फेंका जाता है, जिससे वातावरण दूषित बना रहता है।
विज्ञापन
- रेणु प्रजापति, गृहणी
सूखे पडे़ हैं हैंडपंप, राशन कार्ड भी नहीं
हैंडपंप सूखे पडे़ है। पाइप लाइन बिछी है, लेकिन चढ़ाई होने के कारण कई घरों में नलों का पानी पहुंच नहीं पाता है। कई गरीबों के राशन कार्ड भी नहीं बने हैं। उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
- इम्तियाज, शिक्षक
नालियों पर अतिक्रमण से परेशानी
कई लोगों ने नालियों पर अतिक्रमण कर लिया है। इसी वजह से करीब डेढ़ साल से नालियों की सफ ाई नहीं हो सकी है। गंदगी रहने से संक्रामक बीमारियां फैलने की हमेशा आशंका बनी रहती है। यह बड़ी समस्या है।
- श्याम साहू व्यापारी
जलभराव होने पर रतजगा करना पड़ता है
नाले पर अतिक्रमण है। पानी की निकासी कम होने से बरसात में जलभराव का संकट गहरा जाता है। इससे कई लोगों को रात में जागकर गुजारनी पड़ती है। यह समस्या काफी वर्षों से हैं। शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं है।
- सुदर्शन शिवहरे , शिक्षक
सुविधा
वार्ड में 180 घरों में नगर निगम द्वारा लेट्रिन सेफ्टी टैंक बनाए गए हैं। नाले पर जाल डाला गया, चार पुलिया का निर्माण हुआ। मछली मार्केट में दो महिला व पुरुष शौचालय बने, तीन कुओं की सफाई और उसके पानी का उपयोग, सुभाष गंज में व्यापारियों के लिए टायलेट का निर्माण।
प्रमुख समस्या
जलभराव और नाले के पानी का ठीक से निकास न होना। नाले पर अतिक्रमण, वार्ड के कई इलाके में जल संस्थान की पाइप लाइन का क्षतिग्रस्त होना। सुभाष गंज तिराहा में कचरा का ढेर, गंदगी के ढेर।
वार्ड की स्थिति
पूर्व में गल्ला मंडी मार्ग, पश्चिम में गुरुद्वारा तलैया, उत्तर में गांधी मार्ग और दक्षिण में ओरछा गेट बाहर।
वार्ड के प्रमुख व्यक्तित्व
व्यापारी नेता राजीव राय वार्ड में रहते हैं।
प्रमुख पहचान
सुभाष गंज का मसाला बाजार, गुसाईंयों के प्राचीन मंदिर, मुन्ना लाल की धर्मशाला।
एमए हैं पार्षद कनक
पार्षद कनक शिवहरे ने समाज शास्त्र से एमए किया है। समाज सेवा में विशेष रुचि है। भाजपा की सक्रिय सदस्य कनक ने पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीट से पहली बार चुनाव लड़ा और चार प्रत्याशियों को हराया। उनके अनुसार जीत का कारण महिलाओं की समस्याओं को हल कराना और सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना रहा। कई बार लोगों की आर्थिक मदद भी की। पति लक्ष्मी नारायण शिवहरे रेलवे में कर्मचारी हैं।
पार्षद रिपोर्ट
वार्ड के निवासी कई लोगों का कहना है कि पार्षद का स्वभाव मिलनसार है और वह लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए जागरूक रहती हैं। लेकिन कुछ का कहना है कि पानी और जलभराव की समस्याओं पर वह कुछ विशेष नहीं कर सकी।
नहीं सुनते नगर निगम के अधिकारी
जलभराव की समस्या पिछले 15 वर्षों से है। नाले क ो टेढ़ा-मेढ़ा और छोटा कर देने से बरसात में जलनिकासी में दिक्कत होती है। नतीजतन घरों में पानी घुस जाता है। सदन की बैठक में समस्याएं लगातार उठाईं। नगर निगम के अधिकारियों से कहा, लेकिन वह कुछ नहीं करते हैं।
- कनक शिवहरे पार्षद