फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People of Bundelkhand are capable of achieving any goal: Sadhvi Niranjan Jyoti

बुंदेलखंड वाले किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में सामर्थ्यवान : साध्वी निरंजन ज्योति

Thu, 14 Mar 2024 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
People of Bundelkhand are capable of achieving any goal: Sadhvi Niranjan Jyoti
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ में पीएम सूर्य राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च किया। इसका सीधा प्रसारण पंडित दीनदयाल सभागार में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने देखा। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री खाद्य एवं आपूर्ति साध्वी निरंजन ज्योति थीं। इस दौरान पीएम दक्ष, नमस्ते एवं ऋण योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरण किया गया, जिससे उनके चेहरे खिल गए।
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि पीएम सूर्य पोर्टल इस बात का प्रमाण है, कि जब सूरज निकलता है, तो अंधकार पूर्ण रूप से छंट जाता है। हमारी सरकार का उद्देश्य प्रत्येक वर्ग को समान रूप से सुविधाएं एवं सुअवसर प्रदान करना है। किसी भी देश की उन्नति में उस देश के नागरिकों की अहम भूमिका होती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नारी शक्ति के उत्थान के लिए स्वयं सहायता समूहों के अंतर्गत लगभग तीन करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है, इसके अंतर्गत अब तक 3.25 लाख दीदियों को लखपति दीदी बनाने का कार्य किया जा चुका है। बुंदेलखंड की धरा ने अनेक वीरों एवं वीरांगनाओं को जन्म देने का कार्य किया है, बुंदेलखंड के निवासी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में पूर्ण रूप से सामर्थ्यवान हैं।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केपी सिंह ने कहा कि जनपद में पीएम दक्ष योजना के 480 प्रशिक्षणार्थी, सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले ग्रामीण क्षेत्र के 45 सफाई कर्मचारी, नमस्ते योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण, पिछड़ा वर्ग ऋण योजना के अंतर्गत 73 लाभार्थी एवं अनुसूचित जाति ऋण योजना के तहत 121 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही आज जनपद ललितपुर के विभिन्न योजना के 141 लाभार्थियों को भी लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से आयुष्मान कार्ड, ऋण स्वीकृति पत्र का प्रतीकात्मक रूप से वितरण किया गया, साथ ही दक्ष योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। संचालन आशिमा खान ने किया।


ये रहे मौजूद ----

जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम, सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, उपनिदेशक समाज कल्याण विभाग एसएन त्रिपाठी, उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग आरबी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी ललितपुर संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed