फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   people enjoyed rainfall in city

राहत की बूंदों आओ, भिगो दो मुझे...

Thu, 04 Jul 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
people enjoyed rainfall in city
बुधवार को हुई बारिश की राहत भरी बूंदों का आनंद लेती युवती।
राहत की बूंदों आओ, भिगो दो मुझे...
विज्ञापन

झांसी। गर्मी से परेशान महानगरवासियों के लिए बुधवार हुई बारिश राहत बन कर आई। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने भीग कर खुशनुमा मौसम का मजा लिया। जनपद में अभी तक 88 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, अभी तक की बारिश में बांधों के जलस्तर पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। स्थिति जस की तस बनी हुई है।

पिछले कई दिनों से गर्मी, उमस की मार झेल रहे लोग बुधवार को बारिश होने पर फूले न समाए। महंगे कपड़ों की फिक्र छोड़ वे भीगने को बेताब थे। बारिश उनके लिए राहत लेकर जो आई थी। अभी तक बुंदेलखंड के सभी जिलों में झांसी में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। झांसी में अभी तक कुल 88 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसमें अकेले दो जून को 30 मिलीमीटर बारिश हुई। जनपद में औसत वर्षा का आंकड़ा 825 मिलीमीटर है। साथ ही ललितपुर में अभी तक 40 मिलीमीटर, बांदा में 59 मिलीमीटर, जालौन में 30 मिलीमीटर, हमीरपुर में 66 मिलीमीटर, महोबा में 58 मिलीमीटर और चित्रकूट कर्वी में 52 मिलीमीटर कुल वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, अभी तब की बारिश से माताटीला, सुकुवां ढुकुवां, पारीछा, सपरार, पहाड़ी, लहचूरा, बड़वार झील, पहूज, सिजार, लखेरी, पथरई और खपरार बांध के जलस्तर पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed