फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People dangerous travelling for save toll tax

टोल टैक्स बचाने को जोखिम उठा रहे लोग

Sat, 13 Feb 2021 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
People dangerous travelling for save toll tax
झांसी। दतिया के डगरई में टोल प्लाजा शुरू होने के बाद से एकाएक झांसी से उन्नाव बालाजी की ओर जाने वाले चौपहिया व अन्य भारी वाहनों की संख्या में तेजी आ गई है। टोल टैक्स बचाने के लिए तमाम लोग जोखिम उठाते हुए बालाजी के संकरे पुल से गाड़ियां निकाल रहे हैं, जबकि पुल काफी पुराना हो चुका है और इस पर रैलिंग भी नहीं है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने ग्वालियर रोड का निर्माण पूरा होने के बाद दो माह पहले दतिया के डगरई में टोल प्लाजा शुरू किया है। झांसी, ललितपुर की ओर से दतिया जाने वाले चौपहिया वाहनों को को 115 रुपये टोल टैक्स अदा करना पड़ता है। वापस लौटने पर भी टोल की अदायगी करनी पड़ जाती है। टोल टैक्स की ये वसूली तमाम वाहन चालकों को रास नहीं आ रही है। इससे बचने के लिए वे उन्नाव बालाजी से होकर अपने वाहन गुजार रहे हैं। खासतौर पर शनिवार को इस मार्ग पर वाहनों का सुबह से लेकर शाम तक आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन

शनिवार को हजारों की संख्या में लोग दतिया के मां पीतांबरा मंदिर में मान्यता के अनुसार धूमावती माई के दर्शन करने जाते हैं। गाड़ियां बालाजी में नदी के ऊपर बने पुराने हो चुके संकरे पुल से गुजारी जाती हैं, जिस पर रैलिंग तक नहीं है। रात में रोशनी का इंतजाम भी नहीं रहता है। दोनों ओर से गाड़ियों के आमने-सामने आने पर खतरनाक स्थिति पैदा हो जाती है। हाल ही में एक ट्रक की टक्कर से पुल के पास लगा पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। बावजूद, लोग टोल टैक्स बचाने के लिए जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed