फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   people dance with mj5 dance grup

झांसी महोत्सव में एमजे बैंड संग थिरकी युवाओं की टोली

Thu, 30 Jan 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
people dance with mj5 dance grup
झांसी महोत्सव में एम.जे.फाइव डांस ग्रुप के कार्यक्रम का आनंद उठाते संगीत प्रेमी ।
झांसी। झांसी महोत्सव में बुधवार की शाम जाने-माने डांस ग्रुप एमजे फाइव ग्रुप के नाम रही। डांस ग्रुप ने अद्भुत तालमेल दिखाते हुए कई नृत्य शैलियां में आकर्षक डांस पेश किया। बॉलीवुड एवं पंजाबी गाने पर डांस ग्रुप ने अपना जलवा बिखेरा। वहां मौजूद युवाओं की टोलियां भी उनके साथ ही थिरकती रहीं।
विज्ञापन

मुक्ताकाशी मंच पर पांचवां दिन छोटे परदे पर धूम मचाने वाले एमजे बैंड के कार्तिक, डेनिस, विष्णु एवं रोहित के नाम रहा। डांस ग्रुप ने अपने बेहद खास अंदाज में मंच पर इंट्री की। शरीर के लचीलेपन के साथ कलात्मकता लिए सदस्यों ने पहले नृत्य के माध्यम से ईश वंदना की। उसके बाद तमाम सारे पंजाबी एवं बॉलीवुड के गानों पर विभिन्न नृत्य शैलियों का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने ब्रेक डांस एवं सलसा को खासतौर से पसंद किया। सभी पांच सदस्यों ने बेहतरीन तालमेल के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

उन्होंने बॉलीवुड के तेरा काला चश्मा जंचता है मुखड़े पर, काटे नहीं कटते दिन-रात, ओ..ओ..जाने जनां, टिप, टिप बरसा पानी, धूम मचाले..धूम जैसे मशहूर गाने पर डांस किया। इसके पहले गायक हरिओम ने अपने दिलकश अंदाज में गजलों की महफिल सजाई। एकल प्रस्तुति में हरिओम ने बेहद सधे अंदाज में एक से एक बेहतरीन गजलें गाकर श्रोताओं की जमकर वाहवाही बटोरी। उन्होंने अब रात भर चर्चा रही समेत तमाम गजलें सुनाईं। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, संयोजक एमए मीडिया वेंचर्स के निदेशक एम शहनवाज समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज मंच पर रहेंगे पापोन
मुक्ताकाशी मंच पर बृहस्पतिवार को जाने-माने वालीबुड गायक पापोन अपना जलवा बिखेरेंगे। पापोन के कई गाने बेहद लोकप्रिय हो चुके। बड़ी संख्या में युवा उनके गानों को पंसद करते हैं। उनकी प्रस्तुति शाम सात बजे से आरंभ होगी।

झांसी महोत्सव में डांस प्रस्तुत करते एम.जे.फाइव डांस ग्रुप के कलाकार ।

झांसी महोत्सव में डांस प्रस्तुत करते एम.जे.फाइव डांस ग्रुप के कलाकार ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed