फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pension was being transferred to the accounts of 1437 dead people for one year

Jhansi News: एक साल से 1437 मृतकों के खाते में जा रही थी पेंशन

Fri, 13 Jun 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Pension was being transferred to the accounts of 1437 dead people for one year

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। जिले में 1437 मृतकों के बैंक खाते में एक साल से वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि भेजी जा रही थी। समाज कल्याण विभाग ने सत्यापन कराया तो यह मामला सामने आया। इनके नाम पात्रों की सूची से निकाल दिए गए। पाया गया कि कुल 69033 पात्र पेंशन ले रहे हैं। अब जिले में पात्रों की संख्या घटकर 67596 रह गई है।

बुजुर्गों को बेहतर जीवन देने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना चलाई जा रही है। पात्रों तक योजना का लाभ पहुंच सके, इसके लिए नए वित्तीय 2025-26 में सूची में शामिल लाभार्थियों के सत्यापन कराया गया था। जिले में पहले 69033 लाभार्थी थे। सत्यापन में मृत मिले पात्रों के नाम सूची से हटाने के बाद नई सूची तैयार की गई। इसके बाद से अब इस साल 67596 को पेंशन मिलेगी। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने बसाया कि सत्यापित सूची में शामिल पात्रों को पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन




इतना मिलता है लाभ



विभाग की ओर से 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बीपीएल आय सीमा के तहत वृद्धजनों को प्रतिमाह 1000 रुपये की पेंशन डीबीटी के माध्यम से तिमाही प्रदान की जाती है। इसके लिए पात्र को उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक की वार्षिक आय 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र में वार्षिक आय 56,460 रुपये से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed