फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   peice and happiness

देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

Sun, 03 Sep 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sun, 03 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
peice and happiness
eid jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी।
विज्ञापन

शनिवार को मुस्लिमों ने ईदगाहों व मस्जिदों में ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की और खुदा से देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। सभी लोग एक-दूसरे से गले मिले, इत्र लगाया और मुबारकबाद दीं। इसके बाद बकरों समेत विभिन्न पशुओं की कुर्बानी दी गई।
ईद-उल-जुहा को लेकर सुबह से ही महानगर की मुस्लिम बस्तियों में रौनक छाई रही। उत्साह से लबरेज लोग नए कपडे़ पहनकर तय समय में ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए उमड़ने लगे। दतिया गेट बाहर पठौरिया स्थित बड़ी ईदगाह पर ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की। इस अवसर पर अपनी तकरीर में मुफ्ती साबिर कासमी ने कहा कि कुर्बानी का मकसद अल्लाह से मोहब्बत करना है। कुर्बानी से अल्लाह बरकत देता है। ईद उसी की है, जो कुर्बानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुल्क की आजादी के लिए हिंदू-मुस्लिम दोनों लडे़, जिसकी बदौलत हमें यह गुलिस्तां मिला। जरूरी है कि सभी मिलकर और अमन के साथ त्यौहार मनाएं, ताकि आपस में प्यार-मोहब्बत बना रहे। नमाज अदा करने के बाद सभी एक-दूसरे से और प्रशासनिक अधिकारियों से गले मिले। इस अवसर पर सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेके शुक्ल, एसडीएम पूनम निगम, नगरायुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, अपर नगरायुक्त रोहन सिंह, एसपी सिटी देवेश कुमार पांडेय, कोतवाल अजय पाल सिंह, हाजी अब्दुल हफीज, आरपी निरंजन, याकूब अहमद मंसूरी, नूर अहमद मंसूरी, देवेंद्र यादव, अतुल किलपन, सत्येंद्र पाल सिंह, रवीश त्रिपाठी, बसपा जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार, बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार, जिला प्रभारी भूपेंद्र आर्य, शमीम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुरानी ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना फखरूद्दीन कासमी ने अदा कराई। प्रेमनगर ईदगाह में नमाज हाफिज मोहम्मद हसनैन रहमानी ने अदा कराई। कारी मसीहउद्दीन ने कुरबानी पर रोशनी डाली। इस अवसर पर अलीम अहमद, साहिद सकलैनी, रसीद मंसूरी, नश्तर भारती, आसिफ मोहम्मद, मुश्ताक खां, जाहिद अली, जमील खां, हसीन इकबाल, तैय्यब, सलीम खां आदि मौजूद रहे। प्रेमनगर ईदगाह पर सेठ अब्दुल रज्जाक मेमोरियल सोसायटी की ओर से ईद मिलन समारोह हुआ। इसमें आसिफ नियाजी, मुश्ताक, ललित कोहली, खुर्शीद आलम, हाजी गुलजार कुरैशी ने सांप्रदायिक सद्भाव पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
हेड-
कुर्बानी और त्याग का वजूद हर धर्म में

शिया मस्जिद ईदगाह में ईद-उल-जुहा की नमाज मौलाना शाने हैदर जैदी ने अदा कराई। मौलाना ने अपने खुत्बे में कहा कि कुर्बानी और त्याग का वजूद हर धर्म में है। ईमानदारी से इबादत करें और जरूरतमंदों व गरीबों की मदद करें। रिश्तेदारों, दोस्तों, पड़ोसियों और वतन का हक अदा करें। यही सच्ची ईद है। संचालन कर सैयद शहंशाह हैदर आब्दी ने कहा कि एक-दूसरे पर अविश्वास और दोषारोपण ठीक नहीं है। हर धर्म के त्यौहार मिलकर मनाना हमारे अजीम मुल्क की खासियत है और हमें इसे बरकरार रखना है।

इसके बाद मुल्क और समाज की सुख समृद्धि व शांति के  लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। इस अवसर पर प्रबंधक सैयद गजनफर हुसैन, सैयद सरकार हैदर आब्दी, इं. मुकुल सिंह, हाजी शाहिद हुसैन, हाजी काजिम रजा, अजीज हैदर, डा. शुजाअत हैदर जाफरी, अस्करी नवाब, रियाज हुसैन, अली समर, जमीर अब्बास, अली जाफर, नकी हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed