फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pedestrian hit by car driver, then car by truck, two killed

Jhansi News: राहगीर को कार चालक ने मारी टक्कर, फिर कार को ट्रक ने, दो की मौत

Thu, 30 Jan 2025 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian hit by car driver, then car by truck, two killed

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बरुआसागर थाना इलाके में देर रात हुई सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गई। हादसा बरुआसागर की संकरी पुलिया के पास हाईवे पर हुआ। कार ने पहले पैदल यात्री को टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित होकर हाईवे के पास खंती में चली गई। इससे चालक की भी मौत हो गई।




छतरपुर निवासी रोहित कुमार कार से ग्वालियर जा रहे थे। रात तकरीबन 10 बजे वे बरुआसागर की संकरी पुलिया के पास पहुंचे। इसी दौरान सड़क पर पैदल जा रहा एक व्यक्ति उनकी कार से टकरा गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए सड़क की दूसरी लेन पर आ गई। यहां कार में वहां से गुजर रहे भारी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कार सड़क किनारे चार-पांच फीट गहरी खंती में गिर गई। वहां से गुजर रही डायल 112 की टीम ने सड़क पर पड़े व्यक्ति को देखा। खंती में मिल गई, जिसमें रोहित कुमार फंसा हुआ था। पुलिस ने मशक्कत के बाद उसे कार से निकाला। मेडिकल कॉलेज लाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में जान गंवाने वाले दूसरे व्यक्ति की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed