{"_id":"5e050e828ebc3e87f939fe39","slug":"peace-and-no-voilence-in-cty-jhansi-news-jhs155988513","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी के बहकावे में न आएं, शांति बनाएं रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी के बहकावे में न आएं, शांति बनाएं रखें
विज्ञापन
बाहर ओरछा गेट में हुई सभा में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने नागरिकों से ऐसे ही सद्भावना बनाए रखने
झांसी। नागरिकता संशोधन कानून के बाद जहां कई जिलों में बवाल मचा रहा तो वहीं रानी लक्ष्मीबाई की नगरी के लोगों ने सौहार्द का परिचय दिया। कुरैश नगर में संवाद कार्यक्रम में अधिकारियों ने लोगों का शुक्रिया अदा किया। एसएसपी व डीएम ने कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। अफवाहों पर ध्यान न दें, आपसी सौहार्द बनाए रखें, पुलिस आपकी सुरक्षा में हर जगह मौजूद है।
कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि अफवाहों पर लोग कतई ध्यान न दें। माहौल खराब करने की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय से पहले कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि जरा सी गलती होने से यदि माहौल बिगड़ता है तो उसमें सभी को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस हर कदम पर आपके साथ है। डीएम शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि झांसी के लोगों ने एकता का परिचय देकर प्रदेश में मिसाल कायम की है। इसको कायम रखने के लिए सभी प्रशासन का सहयोग करें। बाहरी लोगों की बातों में न आएं। इस मौके पर व्यापारी नेता संजय पटवारी, मुफ्ती साबिर काशमी, मौलाना मोहम्मद हाशिम, कारी अफजाल बरकाती, सूफी नौसे मियां, हाजी सलीम कुरैशी, पंकज दोहरे, मोहम्मद कलाम कुरैशी, रईस कुरैशी, खुर्शीद कुरैशी, नईम कुरैशी, मोहम्मद अफजाल हुसैन, हाफिज अख्तर मौजूद रहे। संचालन सराफा व्यापार कमेटी के महामंत्री अतुल किलपन ने किया।
मस्जिदाें मेें विशेष दुआ
जिले में अमन के लिए महानगर की मस्जिदों में विशेष दुआ की गई। मुफ्ती साबिर काशमी ने बताया कि सभी मस्जिदों में सुबह व रात की नमाज के बाद देश में अमन चैन व भाईचारा कायम रखने के लिए विशेष दुआ कराई जा रही है। जो दस दिन तक जारी रहेगी। यह दुआ नमाज के बाद अलग से होगी।
विज्ञापन
अमन कायम रहे
जिले का अमन चैन कायम रहना चाहिए हम सब यही चाहते हैं। झगड़े फसाद से सभी का नुकसान है।
अब्दुल खलील बरकाती, स्थानीय निवासी
कानून देशवासियों के हित में
सरकार द्वारा बनाया गया कानून देशवासियाें के हित में है। सभी को बनाए गए कानून का सम्मान करना चाहिए।
राजकुमार बसरानी, कारोबारी
अच्छा रहा संवाद
अधिकारियों ने आकर लोगों को जागरूक किया। यह बहुत अच्छा लगा। प्रशासन का सहयोग करता रहूंगा।
शकील कुरैशी, स्थानीय निवासी
भाईचारा बना रहेगा
जिले में भाईचारा बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए मैं खुद लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करुंगा।
हाजी नईम कुरैशी, कारोबारी
झगड़ों से सभी का नुकसान
शहर में झगड़े होने के बाद सभी का नुकसान होता है। ऐसे में सभी को भाईचारा का संदेश देना चाहिए।
आसिफ कुरैशी, स्थानीय निवासी
प्रशासन का सहयोग करूंगा
शहर में किसी भी तरह के हालात पैदा न हो, इसके लिए अपने स्तर से प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा।
आशू, स्थानीय निवासी
सभी का ख्याल रखें
लोगों पर किसी तरह की टिप्पणी न करेें। सभी लोगों का ख्याल रखें, तब जाकर भाईचारा कायम रहेगा।
अकील, स्थानीय निवासी
छोटी बात को तूल न दें
इस समय छोटे बातोें को बिल्कुल भी तूल न दिया जाए। क्योंकि, छोटी बात बड़ी बनने में समय नहीं लगता।
हाजी चौधरी नफीस, कारोबारी
नमाज अदा कर घर जाएं
जुमे की नमाज के बाद सीधे घर पहुंचें। चौराहों पर भीड़ लगाकर भी खड़े न हों। सबका ध्यान रखें।
जाकिर, स्थानीय निवासी
मिसाल पैदा करें
जिले में कभी कोई बवाल नहीं हुआ। इस बार भी भाईचारा कायम रखें, ताकि झांसी मिसाल बने।
पंकज गुरु, कारोबारी